एकमा के सफरी स्थित राजकिशोर सिंह इंटर कॉलेज में मनी गांधी-शास्त्री जयंती

एकमा के सफरी स्थित राजकिशोर सिंह इंटर कॉलेज में मनी गांधी-शास्त्री जयंती

पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, के के सिंंहसेंगर,  एकमा  (सारण)।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एकमा प्रखंड के सफरी गांव स्थित राजकिशोर सिंह इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय व्याख्याता विज्ञान कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महान नेताओं के आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। उनकी जयंती पर पौधारोपण कर प्रकृति और जीवन के प्रति जिम्मेदारी निभाना सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष कृपा शंकर सिंह, प्राचार्य उज्जवल कुमार, शिक्षक अंजना कुमारी, नीलमणि पाराशर, अभिषेक कुमार, पुनीत कुमार, चंदन जी, कर्मी रूपेश कुमार यादव और मनोज कुमार यादव सहित कई गणमान्य आदि अन्य लोगों ने महात्मा गांधी व शास्त्री की चित्रकूट अपना सदा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

छात्र-छात्राओं ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला तथा युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े

मांझी प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष व गोबरही पंचायत के सरपंच, हार्ट अटैक से निधन, जताई शोक संवेदना

सारण में दिनदहाड़े गोलीबारी,दो की मौत,तीन गिरफ्तार

अमनौर में माता वैष्णो देवी की निकली भव्य डोली यात्रा

अमनौर के विकास को नई ऊँचाई पर ले जाना मेरा लक्ष्य : मंत्री कृष्ण कुमार सिंह मंटू 

 सिसवन की खबरें :  विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं

मध्यप्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी.11 की मौत,रेस्क्यू जारी

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान उपद्रव की साजिश:अहियापुर से 12 गिरफ्तार 

एक ही लड़की से दो युवक के प्यार करने में गई एक की जान, पुलिस ने दीपक हत्याकांड का किया पर्दाफाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!