गया पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार 

गया पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास मामले में अरेस्ट, 3 में से दो सगे भाई; राइफल बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

गया के टिकारी अनुमंडल पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 3 अपराधियों में से 2 सगे भाई हैं। पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपी के घर से राइफल भी बरामद किया है। राइफल भूसे के ढेर के अंदर छुपा कर रखी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।इस बात की जानकारी टिकारी पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ सुशील कुमार चंचल ने दी है। टिकारी एसडीपीओ सुशील कुमार चंचल ने बताया कि बीती 20 मई को पंचानपुर थाना क्षेत्र के सवासिन गांव में हथियार के बल पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

मारपीट की घटना में एक किसान को अपराधियों ने बुरी तरह से घायल कर दिया था।यही नहीं घटना को अंजाम दिए जाने के बाद अपराधियों ने गांव में हथियारों का प्रदर्शन भी किया था। पुलिस पीड़ित किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई थी। मार पिटाई की घटना में संतोष यादव और मंतोष यादव की संलिप्तता उजागर होने के बाद बुधवार को पंचानपुर पुलिस ने संतोष यादव और मंतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।संतोष यादव ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि किसान के साथ मारपीट की घटना को उसी ने अंजाम दिया था।

साथ ही में पुलिस ने जब यह पूछा कि घटना के दौरान हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया था, तो दोनों भाइयों ने हथियार प्रदर्शन की बात भी स्वीकार की। इसके बाद दोनों भाइयों की निशानी पर सवासिन गांव के रहने वाले पंडित यादव के घर पर छापेमारी की गई।पुलिस को देख पंडित यादव घर से निकल कर भागने लगा था। लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। घर की तलाशी लिए जाने पर भूसे के ढेर के अंदर से एक रायफल भी बरामद की गई है। सीडीपीओ ने बताया कि संतोष यादव और मंतोष यादव पर पूर्व से ही विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। दोनों आदतन अपराधी हैं।

 

यह भी पढ़े

मुंगेर में युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

लोकसभा चुनाव की ड्यूटी लेकर हथियार समेत निकली महिला सिपाही गायब; लापता होने से मचा हड़कंप

सिसवन की खबरें :लोकसभा चुनाव में  सिसवन में   117 बूथ पर होंगे मतदान

क्या है ब्लू इकोनॉमी पॉलिसी जिस पर पीएम मोदी काम कर रहे है ?

भाजपा हो गयी सफाचट, एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी फटाफट- तेजस्वी यादव

सिब्बल की दलील पर क्यों भड़क गए जज- सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!