पटना में साथ पकड़े गए गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की परिवार ने कराई शादी

पटना में साथ पकड़े गए गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की परिवार ने कराई शादी

लेकिन बहन की शर्त से मिलन रह गया अधूरा

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ का रहने वाला इश्क में पागल एक युवक अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंच गया। देर रात लड़की के पास पहुंचे युवक  को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी के घर वालों को बुलाकर पूरी घटना से अवगत कराया गया। फिर, दोनों परिवारों की सहमति से प्रमी-प्रमिका की रात में ही शादी करा दी गई। इस बीच दोनों के मिलन में एक रोड़ा भी आ गया। विवाह के बाद यह तय हुआ कि जब तक प्रेमिका की बड़ी बहन की शादी नहीं हो जाती और उसकी पढ़ाई पूरी नहीं होती, तब तक दुल्हा-दूल्हन   के बीच दूरी बनी रहेगी। यह अवधि दो साल होने की उम्‍मीद की गई। अर्थात् दो साल तक दोनों एक साथ नहीं रह सकेंगे।

 

फुलवारीशरीफ का एक युवक एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों काफी दिनों से एक दूसरे से छिप-छिपकर मिला करते थे। लड़की के बुलावे पर बुधवार को युवक उसके घर पहुंच गया। घर वालों ने उन्‍हें साथ देख लिया। उन्‍होंने युवक को रोक लिया। लड़की के घर वाले युवक के साथ कुछ बुरा करते, इसके पहले लड़की ने अपने प्रेम का इजहार कर दिया। फिर, आगे के घटनाक्रम की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। रात में ही दोनों की शादी गांव वालों की मौजूदगी में करा दी गई।

 

शादी के पहले यह तय हुआ कि लड़की की बड़ी बहन का विवाह नहीं हुआ है और लड़की भी अभी पढ़ाई कर रही है, इस कारण विवाह के बाद भी दोनों के बीच दो साल तक दूरी बनी रहेगी। तब तक लड़की की पढ़ाई के साथ उसकी बड़ी बहन का विवाह भी हो जाएगा। इसके बाद लड़की विदा कर दी जायेगी। शादी के बाद भी अगर पति-पत्नी प्रेमी-प्रेमिका की तरह मिलते-जुलते हैं, तब इसमें दोनों पक्षों को एतेराज नहीं होगा।

यह भी पढ़े 

प्रेमिका से मिलने  दिल्‍ली से  बिहार पहुंचा प्रेमी को घर वालोंं ने जमकर पीटा

फेसबुक फ्रेंड से ब्रेकअप होने पर नाबालिग प्रेमिका, खा लिया जहर, हालत गंभीर

सुरक्षित प्रसव व बेहतर पोषण का अलख जगा रही हैं आंगनबाड़ी सेविका उषा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!