गोपालगंज की खबरें : स्कूलों में दीपोत्सव कर छात्रों ने अभिभावकों से किया वोट की अपील
श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्वीप कोषांग की ओर से निर्धारित गतिविधि कैलेंडर के अनुसार बुधवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सरकारी स्कूलों में भी हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया.
इसमें शिक्षक- शिक्षिका तथा छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया. शिक्षक तथा छात्रों ने मिलकर पहले रंगोली बनाई, जिसमें मतदान के स्लोगन तथा मतदान की तिथि 6 नवंबर को प्रस्तुत किया. वहीं दीप जलाकर रंगोली को भव्य तरीके से सजाया. इसके बाद शिक्षक तथा छात्रों ने रंगोली के साथ सेल्फी भी खींची.
शिक्षकों ने छात्रों से मतदान के महत्व को बताया और अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की. भोरे प्रखंड के गांधी स्मारक प्लस टू स्कूल, माझा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोइरी टोला, प्लस टू स्कूल देवपुर पुरदिल टोला, अपग्रेड मिडल स्कूल माझा समेत जिले भर के स्कूलों में में भव्य तरीके से दीपोत्सव का आयोजन किया गया.
खुद भी करेंगे मतदान लोगों को भी करेंगे जागरूक
– जीविका दीदियों ने लिया मतदान का संकल्प
श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला स्वीप कोषांग के पहल पर जीविका की ओर से भी लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. आगामी 6 नवंबर को सबसे पहले मतदान करने का शपथ जीविका दीदियां ले रही है. साथ ही अपने क्षेत्र के महिला व पुरुष वोटरों को जागरुक भी कर रही है.
बुधवार को पंचदेवरी प्रखंड के खालगांव में कृष्ण जीविका समूह की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक जीविका दिदियां शामिल हुई. मतदान के लिए शपथ लिया इसके बाद अपने-अपने गांव में घूम कर महिला व पुरुषों को वोट करने के प्रति जागरूक किया.
वहीं दर्जनों जीविका समूह की ओर से शाम में दीपोत्सव मनाया गया. प्रखंड के जीविका कार्यालय पर भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया..
यह भी पढ़े
मुंगेर में 4 हथियार तस्कर अरेस्ट:झारखंड से आया था युवक;देशी पिस्टल,मोबाइल और 50 गोलियां जब्त
भोजपुर में सुमित हत्याकांड में हथियार समेत मुख्य शूटर गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
रम्भा (रमा) एकदशी व्रत 17 अक्टूबर शुक्रवार को मनाई जायेगी।
यूपी की प्रमुख खबरें : उज्ज्वल योजना के तहत दो मुफ्त सिलेंडर मिलेगी
खुद भी करेंगे मतदान लोगों को भी करेंगे जागरूक
– जीविका दीदियों ने लिया मतदान का संकल्प
गोपालगंज.
जिला स्वीप कोषांग के पहल पर जीविका की ओर से भी लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. आगामी 6 नवंबर को सबसे पहले मतदान करने का शपथ जीविका दीदियां ले रही है. साथ ही अपने क्षेत्र के महिला व पुरुष वोटरों को जागरुक भी कर रही है. बुधवार को पंचदेवरी प्रखंड के खालगांव में कृष्ण जीविका समूह की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक जीविका दिदियां शामिल हुई. मतदान के लिए शपथ लिया इसके बाद अपने-अपने गांव में घूम कर महिला व पुरुषों को वोट करने के प्रति जागरूक किया. वहीं दर्जनों जीविका समूह की ओर से शाम में दीपोत्सव मनाया गया. प्रखंड के जीविका कार्यालय पर भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया..

