गोपालगंज पुलिस ने एक वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया 

गोपालगंज पुलिस ने एक वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज पुलिस ने एक वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पुलिस से सीधा जोड़ना है। इस वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से पासपोर्ट वेरिफ़िकेशन से लेकर अन्य सेवाओं के लिए लोगो को काफी सुविधा उपलब्ध होगी। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि गोपालगंज पुलिस का ऐप और वेबसाइट लॉन्च किया गया है।इस वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर सभी लोग डाउनलोड कर सकते हैं।

इस मोबाइल ऐप के जरिए आप घर बैठे अपनी स्मार्ट पुलिसिंग की किसी भी तरह की डिजिटल सेवा ले सकते हैं। बिहार की संभावना गोपालगंज पहला जिला होगा। स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एसपी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं है। वह घर बैठकर कोई शिकायत करना चाहते है। या फिर उसने वर्चुअल सेवा लेनी चाहते है तो वह अपने गोपालगंज पुलिस की वेबसाइट या ऐप पर डबल क्लिक कर चालू सेवा ले सकता है।
ऐप के जरिए मदद
गोपालगंज एसपी ने लोगों से अपील की है कि जिले के प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल में गोपालगंज पुलिस का ऐप होना चाहिए। जिससे उसे कभी भी इमरजेंसी सेवा लिया जा सके। एसपी ने बताया कि मोबाइल ऐप में कई सशक्त फीचर्स जोड़े गए हैं। इस फीचर्स के जरिए कोई भी बच्चा, महिला, बुजुर्ग या कोई व्यक्ति इमरजेंसी में फंसा हुआ है तो वह तत्काल इससे लाभ ले सकता है।

अपनी सूचना गोपालगंज पुलिस को और अपने परिजनों को दे सकता है। एसपी ने बताया कि गोपालगंज पुलिस गोपालगंज के प्रत्येक नागरिक और पब्लिक को सेवा देने के तत्पर है। और इसी कड़ी में गोपालगंज की स्मार्ट पुलिस ने अगली पीढ़ी की स्मार्ट पुलिसिंग सेवा देने शुरू कर दी है। बिहार की गोपालगंज पुलिस अब स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। और इसी को लेकर गोपालगंज पुलिस ने एक गोपालगंज पुलिस का वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए आप कभी भी कही भी गोपालगंज पुलिस से मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आपको पासपोर्ट वेरीफिकेशन से लेकर कैरेक्टर सर्टिफिकेट और अन्य सेवाओं के लिए भी सिर्फ एक क्लिक से आपको सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

यह भी पढ़े

दशहरा: रातभर चलता रहा कव्वाली का कार्यक्रम, बजती रही तालियां

टीचर्स पर केके पाठक का बड़ा एक्शन: दो हजार शिक्षकों की सैलरी कटी, 22 हुए सस्पेंड

अवैध तरीके से संचालित हो रही मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी

उलीडीह पुलिस ने गांजा की बिक्री करने वाले गिरोह को 60 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ छह लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!