Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सरकार आधी आबादी के आत्म सम्मान तथा बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री - श्रीनारद मीडिया

सरकार आधी आबादी के आत्म सम्मान तथा बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री

सरकार आधी आबादी के आत्म सम्मान तथा बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 

# जलालपुर में सेनेटरी नैपकिन एव मॉस्क बनाने एवं वितरण करने की इकाई का हुआ शुभारंभ

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, जलालपुर/छपरा (बिहार):

केन्द्र एवं राज्य सरकार आधी आबादी के आत्म सम्मान एवं महिलाओं के बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।चुनाव में उनकी भूमिका हो या विकासात्मक योजनाओं की बात हो।महिलाएं सबसे आगे है। उक्त बातें सूबे के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जलालपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहद सेनटरी नेपकिन व मॉस्क वितरण समारोह के उद्घाटन में कही। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को उद्दमिता के बल पर समाज में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत अभियान के तहत सैनेटरी नैपकिन एवं मास्क बनाने की इकाई के द्वारा अब महिला स्वालम्बी बनेगी। श्री प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार कोरोना से आमलोगों को बचाने के लिए निशुल्क टीका देने की अदभूत घोषणा की है।आगामी छह महीने में छह करोड़ लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है।इस अभियान में आमलोगों को सहयोग भी देना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव पूर्व जितनी घोषणाएं की गई थी।सभी योजनाओं को पूरी की जा रही हैं।मैं पुनः अगस्त माह में भी छपरा का दौरा कर जिले की समस्याओं का समाधान करूंगा। महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि  बहू-बेटियों को उनकी सम्मान की रक्षा के लिए नैपकिन वितरण अभियान शुरू किया गया है। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के हर गांव में दस लाख नैपकिन का वितरण निशुल्क किया जाएगा।इस महाअभियान के लिए पैन फाउंडेशन धन्यवाद का पात्र है।सांसद ने कहा कि यह अभियान जनजागरूकता अभियान भी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए निशुल्क वितरण किया जाएगा।महिलाओं की सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार कटिबद्ध है।सांसद ने पैन फाउंडेशन के सीएमडी जे के जैन को नैपकिन वितरण अभियान की सफलता के लिए बधाई भी दी।    छपरा विधायक डा.सीएन गुप्ता ने कहा कि छपरा के विकास के लिए मैं सदैव उपमुख्यमंत्री जी मिलता रहा हूं।

उन्होंने आश्वासन भी दिया है।अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू ने कहा कि जिले के सभी मुख्य बाजारों पर सफाई तथा स्वच्छता पर ध्यान देने की मांग की।उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना भी की।डा.महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नैपकिन इकाई का शुभारंभ महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है।  संचालन बृजमोहन सिंह तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह ने किया।समारोह को पूर्व विधान पार्षद डा.महाचंद्र प्रसाद सिंह, विधायक कृष्ण कुमार मंटू,ज्ञानचंद मांझी,जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर,सीवान के भाजपा अध्यक्ष संजय पांडेय, बीजेपी जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बंसीधर तिवारी,जेपी सेनानी ललन देव तिवारी, किसान मोर्चा के मनोज पांडेय, सीएस जनार्दन सुकुमार, ब्रजेश रमण,जिला पार्षद प्रियंका सिंह,महिला भाजपा अध्यक्ष अनु सिंह,महराजगंज संसदीय क्षेत्र के पालक उमेश तिवारी,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह बीजेपी के युवा नेता पिंकू सिंह सिग्रीवाल सहित अन्य ने संबोधित किया।

यह भी पढ़े

खबरें एक नजर में : पटना से राजगीर के लिए रवाना हुए सीएम नीतीश कुमार

त्वरित फैसलों से असमंजस के दौर से निकलने में जुटा कांग्रेस नेतृत्व.

सारण:मशरक ग्राम कचहरी के सभी शिव भक्तों को सरपंच विनोद प्रसाद के दी शुभकामना

लकड़ी के शिव मंदिर के प्रांगण में गुरु पूजन सह गुरुदक्षिणा का कार्यक्रम आयोजित

स्वाधीनता के 75 साल पूरे होने के बाद भी देश में एक समग्र संस्कृति नीति नहीं है,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!