भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों का जत्था मोतिहारी के लिए रवाना

भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों का जत्था मोतिहारी के लिए रवाना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

भारत जोड़ो यात्रा के उप यात्रा के तहत कांग्रेस नेताओं का जत्था सीवान जिला के बड़हरिया कांग्रेस प्रखंड कार्यालय से जिलाध्यक्ष डॉ विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में मोतिहारी के लिए रवाना हुआ। इस उपयात्रा के संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ पांडेय ने बताया बिहार प्रदेश कांग्रेस के आदेश के आलोक मंदार पर्वत से यह यात्रा शुरु हुई है जो गया तक जायेगी।

सीवान कांग्रेस की टीम इस उपयात्रा में मोतिहारी में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में बड़हरिया प्रखंड कार्यालय से रवाना हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष व़िधुशेखर पांडेय ने वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों की भर्त्सना करते हुए बताया कि यह सरकार ने विरोधियों की आवाज बंद करने के लिए जब सारे तिकड़म कर लिया,तब जनता से सीधा संवाद करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो,नफरत छोड़ो के नारे के साथ इस यात्रा को आरंभ किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ विधुशेखर पांडे, विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह,प्रद्युम्न राय, डॉ भगवान सिंह,जवाहर राम,शमीम अहमद खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बच्चा सिंह, पूर्व मुखिया ध्रुवलाल प्रसाद, अनंत तिवारी, लालबाबू खरवार, मंगल मांझी,जीएन चौबे,बच्चा तिवारी, कमलकिशोर ठाकुर, गौरीशंकर तिवारी, अजीत उपाध्याय, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े

चार दिवसीय निशुल्‍क आंख जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का हुआ समापन

राजलक्ष्मी मेटरनिटी सेंटर का हुआ उद्घाटन

एसडीओ और एसडीपीओ ने माँ की रसोई कार्यक्रम का किया शुरुआत

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा और भारत पर इसके प्रभाव।

भेल्दी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा 

रूस और चीन के बीच सुदृढ़ हो रहे गठबंधन का भारत की विदेश नीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!