स्‍वास्‍थ्‍य सह विधि मंंत्री ने मां  गढ़ देवी चैत्र नवमी महोत्सव का किया उद्घाटन

स्‍वास्‍थ्‍य सह विधि मंंत्री ने मां  गढ़ देवी चैत्र नवमी महोत्सव का किया उद्घाटन

विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड के बलिया गांव में मां गढ़ देवी चैत्र नवमी महोत्सव- 2025 का आयोजन धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम का विधिवित उद्घाटन स्‍वास्‍थ्‍य सह विधि मंंत्री मंगल पांडेय, विधायक देवेशकांत सिंह, कर्णजीत सिंह उर्फ व्‍यास सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्‍ता ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर किया।

महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बलिया गांव में कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन सिवान के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

आयोजन स्थल पर आईसीडीएस सिवान,जीविका सिवान,शिक्षा विभाग सिवान, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, सिवान ,डीआरडीए सिवान, डीआरसीसी सिवान, स्वास्थ्य विभाग सिवान, राजस्व विभाग सिवान, निर्वाचन विभाग सिवान के द्वारा स्टॉल का निर्माण कर अपने-अपने विभागों के महत्वपूर्ण योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रचारित किया गया।

विभिन्न विभागों के स्टालों का उद्घाटन माननीय मंत्री स्वास्थ्य-सह-विधि विभाग बिहार सरकार के द्वारा फीता काटकर किया गया। माननीय मंत्री एवं गणमान्य अतिथियों के द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण कर विभागों के कार्यकलापों की जानकारी ली गई।

 

महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 3:30 बजे अपराहन से स्थानीय कलाकारों में अमरजीत लाल, सुनीता साक्षी, आख्या शर्मा, शुभम कुमार के द्वारा लोकगीत/ भजन की प्रस्तुति दी गई। साथ ही अनिशा कुमारी के द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ 5:00 संध्या में गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात गणमान्य अतिथियों का सम्मान एवं संबोधन का कार्यक्रम हुआ।

6:00 बजे अपराह्न से 6:25 बजे अपराह्न तक करमवीर सिंह एवं समूह के द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई ।6:30 बजे अपराह्न से 7:00 बजे अपराह्न तक प्रियंवदा एवं समूह के द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 7.05 अपराहन से 8:00 बजे अपराह्न तक आलोक पांडे के द्वारा प्रस्तुति दी गई। 8:05 बजे अपराह्न से कार्यक्रम समाप्ति तक पूजा चटर्जी एवं म्यूजिकल टीम के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर उद्घोषक के रूप में श्री सुधीर पांडे रहें।

पूरे कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति जिला पदाधिकारी, सिवान के आदेशानुसार की गई थी।

 

यह भी पढ़े

बिहार एजुकेशन सम्मिट, सीजन 2 सह बिहार शिक्षा रत्न सम्मान आयोजित

24 घंटे भी न चल पाया समझौता.. पति ने जताई हत्या की आशंका तो कमजोर हुई रिश्ते की डोर

श्रीनाथ सिंह बौद्ध की अध्यक्षता मे दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने सम्राट अशोक की 2359वीं जयंती मनायी 

मशरक की खबरें :   गेहू की फसल में आग लगने से हजारों का नुकसान

फाइलेरिया की दवा से वंचित क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर खिलायी गयी दवा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!