बिहार समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी

बिहार समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 42 से पार पहुंचा पारा

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बीते दिन तेज गर्मी रहने के बाद देर शाम दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश ने लोगों को गर्मी से हल्‍की राहत दिलाई। वहीं, आज भी हल्‍की बारिश या बूंदाबादी और सामान्‍य रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। शुक्रवार को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जबकि न्‍यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया। वहीं, सापेक्ष आर्द्रता प्रति‍शत 30 रही।

शनिवार को अधिकतम तापमान में 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो कल के मुकाबले लगभग दो डिग्री कम रहेगा। इसके अलावा अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। वहीं, 30 अप्रैल से 2 मई तक दिन के समय तेज सतही हवा चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय दक्षिणी ईरान और पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन के तौर पर दिख रहा है। पश्चिमी राजस्थान पर भी एक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव है, जिसकी वजह से दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।

उत्‍तराखंड में लोग गर्मी से बेहाल

इस सीजन में पहली बार देहरादून में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी से लोग बेहाल दिखे। मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि शनिवार और रविवार को दून में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है

आगरा उत्‍तर प्रदेश के गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर रहा। दोपहर में धूप और शाम को धूल से शहरवासी परेशान हुए। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस समय सूर्य के ताप की वजह से पूरा पूर्वांचल गर्मी से बेहाल है। प्रयागराज का तापमान तो 45 डिग्री सेल्सियस के आकड़े को छूने के लिए अग्रसर है। यूपी के सबसे गर्म शहरों में प्रयागराज लगातार तीसरे दिन भी सबसे ऊपर बना रहा।

बिहार में 20 शहरों में लू का अलर्ट

पटना का तापमान दूसरे दिन भी 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा बिहार का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना समेत 20 शहरों में हीट वेव को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के अन्‍य जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है।

हिमाचल में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। निचले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को ऊना में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शिमला में तापमान में 4.1 डिग्री की वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को 40 किलोमीटर की गति से आंधी चलने, ओलावृष्टि के साथ ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य में कई इलाकों में तेज हवा चलने और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसने किसानों को चिंता में डाल दिया है। राज्य में मौसम फिर से खराब होने की संभावना है, इसलिए किसानों ने गेहूं की कटाई तेज कर दी है। साथ ही मंडियों में गेहूं की आवक भी तेज हो गई है।

दिल्ली में शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। इस गर्मी में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय आंधी आने से कुछ इलाकों में हल्की वर्षा भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। हल्की वर्षा भी हो सकती है।

शुक्रवार को दिन भर खिली रही तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 66 से 16 प्रतिशत तक रहा।

दिनभर की गर्मी के बाद शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला। घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और सात बजे के बाद दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में हवा की गति सबसे ज्यादा 46 किमी प्रति घंटे तक रही। सफदरजंग में हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटे तक की दर्ज की गई।

42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

राजधानी में शुक्रवार को तीन स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा और पूसा का भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय दक्षिणी ईरान और पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव चक्रवाती परिसंचरण के तौर पर दिख रहा है। पश्चिमी राजस्थान पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है। मौसम की इन्हीं गतिविधियों की वजह से दिल्ली समेत कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई।

वहीं, मौसम की इन गतिविधियों के कारण दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 195 रहा। इस स्तर की हवा को ”मध्यम” श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!