तेज हवा के साथ ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

तेज हवा के साथ ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
श्री नारद मीडिया अरविन्द रजक पंचदेवरी गोपालगंज : शुक्रवार की रात में तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रखंड के बनकटिया, पंचदेवरी, खालगांव, भठवां, सेमरिया, कपूरी सहित एक दर्जन से अधिक गांव में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने की बात बताई जा रही है। जिसमें 50 हेक्टेयर से अधिक फसलों को नुकसान हुआ है। किसान चितरंजन लाल, राजेश मिश्र, रामबालक मिश्र, धनंजय मिश्र, मनोरंजन लाल, शैलेन्द्र मिश्र, विनोद सिंह आदि ने बताया कि जनवरी में काफी अधिक बारिश हुई थी। ऐसे में किसी भी फसल को बारिश की जरूरत नहीं थी। गेहूं में पीलेपन की समस्या पहले ही पैदा हो गई थी और अब वह और अधिक बढ़ जाएगी। नीचे की पत्तियां खराब होने से पौधे को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे और ऐसे में बढ़वार व उत्पादन दोनों प्रभावित होगा। पछेता आलू में झुलसा रोग पहले से ही लगा हुआ है। बारिश और नमी इस रोग के लिए अनुकूल होती है। ऐसे में यह रोग और अधिक बढ़ जाएगा। सरसों की अधिकांश फसल फूल की अवस्था में है और बारिश से फूल झड़े हैं। हवा के कारण सरसों की फसल खेतों में गिरी भी है। सब्जियों को वैसे भी हल्की सिचाई की जरूरत होती है। ऐसे में पालक, गाजर, मूली, गोभी आदि सभी फसलों को नुकसान है। क्योंकि बारिश से फंगस की समस्या आती है। वहीं, बारिश से गन्ने की कटाई और छिलाई का काम भी प्रभावित हुआ है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!