हिंदुओं को अपने धार्मिक चेतना के प्रति जागरूक होना आवश्यक : पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ
भारत विकास परिषद् देशरत्न शाखा सिवान का तृतीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सिवान: भारत विकास परिषद् देशरत्न शाखा सिवान के तृतीय वार्षिकोत्सव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध राष्ट्रवादी विचारक श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने सनातन धर्म की शाश्वतता पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हिंदुओं को अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हिंदुओं को नींद से जागकर धर्म के लिए एकजुट होना होगा।
श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हर धर्म का जन्म किसी न किसी रूप में हुआ है, परंतु सनातन धर्म अजन्मा है, जिसका न कभी जन्म हुआ और न ही कभी अंत होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोभ-लुभावने वादों में आकर अपने धर्म और देश का नुकसान न करें। आज लोग केवल कुछ किलो चावल या गेहूँ के बदले अपना वोट देकर ऐसी सरकारें चुनते हैं जिससे भविष्य सुरक्षित नहीं रहता।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुनिया में केवल एक ही शाश्वत धर्म है — सनातन। इसका उदय किसी प्रमाण से सिद्ध नहीं है जबकि अन्य धर्मों के जन्म का प्रमाण मौजूद है और उनका अंत भी निश्चित है। सनातन धर्म जन्म से परे है, अजन्मा और अमर है।
इसके साथ ही उन्होंने सनातन शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि इसका तात्पर्य ‘साइंस’ है। धर्म माता-पिता, गुरु आदि से जुड़ा है। प्राचीन काल में जातियाँ कर्म आधारित थीं। हजारों वर्षों पहले ऋषि-मुनियों ने वेद, पुराण और उपनिषदों में जो बातें कही थीं, अब वैज्ञानिक रूप में प्रमाणित हो रही हैं। पृथ्वी से चंद्रमा तक की दूरी और धार्मिक प्रतीकों की वैज्ञानिक अवधारणा को अब विज्ञान भी स्वीकार कर रहा है। सीधे समझाने पर शायद लोग स्वीकार न करें, इसलिए प्रतीकों के माध्यम से पूजा-पाठ से इसे जोड़ा गया है।
बताते चलें कि भारत विकास परिषद् देशरत्न शाखा सिवान के
तृतीय वार्षिकोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रवादी विचारक श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ, देशरत्न शाखा के अध्यक्ष श्री रोहित कुमार, संरक्षक डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, डॉ. सौरभ कुमार सिंह, विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रमेंद्र राय तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से माँ भारती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नवीन सिंह परमार ने किया। अतिथियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का स्वागत डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर देशरत्न शाखा के सचिव श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह ,डॉ अशोक प्रियंवद, प्रोफेसर अवधेश शर्मा,डॉ शैलेश कुमार राम, भारत भूषण पांडेय ,इंदल कुमार सिंह ,रुपेश कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह ,अमित कुमार सिंह उर्फ गुड्डू जी, रोहित सिंह परमार,राहुल कुमार सिंह ,समर प्रताप सिंह , बाबू नंद सिंह, रवि श्रीवास्तव , रितेश कुमार सिंह , प्रीति सिंह, इन्दू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों सुधी श्रोता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बल्ले-बल्ले, चुनाव से पहले CM नीतीश ने बढ़ाई सैलरी
रघुनाथपुर के फिरोजपुर में उलेमाओं का हुआ सम्मान
आर्म्स एक्ट में दस वर्षों से फरार अभियुक्त धराया
प्रत्येक मनुष्य के भीतर ईश्वर का स्वरूप है- प्रमोद कुमार मल्ल
समस्तीपुर में हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
गोरखपुर में टोमेटो फ्लू की दस्तक, अब तक 12 मासूम संक्रमित
सीएम नीतीश कुमार ने सीवान को दिये विकास की सौगात, 9 योजनाओं का किया शिलान्यास