होली का अबीर लगाते लगते भर दिया लड़की का मांग, जाने फिर क्या हुआ 

होली का अबीर लगाते लगते भर दिया लड़की का मांग, जाने फिर क्या हुआ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

 

बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव प्रखंड के बंशीपुर गांव के राहुल और ज्योति ने होली के दिन रंग अबीर लगाते लगाते मांग भर एक दूसरे के लिए हो गए।  यह  कहानी फिल्मी जैसी है, दरअसल ज्योति करीब एक साल पहले राहुल को दिल दे बैठी थी। छिप-छिपकर मिलना जुलना जारी था। लुकाछिपी का खेल बहुत दिन तक नहीं चला था। धीरे-धीरे पूरे गांव में यह प्रेम कहानी सभी की जुबान पर चढ़ गई। होली के दिन ज्योति अपनी सखियों के साथ प्रेमी राहुल के साथ रंग खेलने के लिए उसके घर पहुंच गईं। ज्योति देख राहुल भी खुद को नहीं रोक पाया। दोनों ने पहले एक दूसरे की गालो को रंगा। फिर दिल के रंग को इतना गहरा लगा लिया फिर एक दूजे के साथ होने के लिए ठान ली। फिर क्या था। राहुल ने सिंदूर ज्‍योति की मांग में भर दी। बात दोनों के परिवार तक पहुंच गई। स्वजातीय होने के कारण दोनों परिवार को कोई परेशानी नहीं हुई। गांव के लोग एकत्र हो गए। सभी ने दोनों के विवाह की सहमति जता दी।

 

दोनों पक्ष की सहमति से होली के दूसरे दिन शादी कराने पर सहमति बनी। राहुल ने अपने सपनों की रानी की मांग भर दी। दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो लिए। वैसे राहुल अभी इंटर का छात्र है ज्योति बीए की छात्रा है। प्रेम में पढ़ाई और उम्र की कोई बंदिश नहीं है। दोनों का विवाह गांव स्थित शिव मंदिर में पूरे रस्मोरिवाज के साथ संपन्न हुआ। दोनों समधी भी गले मिले। बुजुर्गों ने नवदंपती को दीर्घायु सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। राहुल अपने माता पिता चन्द्रकेतु मंडल एवं स्व.पुष्पा देवी का इकलौता सुपुत्र है। इसकी चार बहनें हैं। पिता बाल विकास परियोजना से सेवानिवृत्त हैं जबकी माता आंगनबाड़ी सेविका थीं। ज्योति अपने माता पिता पंचानंद मंडल एवं पिंकी देवी की इकलौती सुपुत्री है। इसके दो भाई हैं। खैर जो भी इस शादी की हर ओर चर्चा हो रही है। राहुल और ज्‍याेति अपने प्‍यार को पाकर काफी खुश हैं।

यह भी पढ़े 

गोपालगंज के बैकुंठपुर बीईओ उमाशंकर प्रसाद का हार्ट अटैक से मौत

श्रीनारद मीडिया के खबर का असर :  गम्हरिया में भटकेशरी मुखिया ने बनाया सड़क एवं पुलिया

होली के दौरान कीचड़ और धूल फेंकने को लेकर दो पक्षों को हिंसक झडप, दो घायल

समाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश दुबे अधिकारियों को भेंट में देंगे दस क्रॉटिन के पौधा

Leave a Reply

error: Content is protected !!