ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाएगी लोगों की जागरूकता,कैसे?

ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाएगी लोगों की जागरूकता,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

आप भी जानते होंगे कि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के कारण पृथ्‍वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगर पृथ्वी के पर्यावरण की रक्षा के लिए जरूरी प्रयास नहीं किए गए, तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पूरी तरह से प्रदूषित हो जाएगी और यहां जीवन बचाना असंभव हो जाएगा।  यहां पृथ्वी से जुड़ी आपकी जानकारी बढ़ाएंगे कुछ ऐसी ही वेबसाइट…

नासा क्लाइमेट किड्स : यह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ द्वारा बच्चों के लिए विकसित की गई एक एजुकेशन साइट (climatekids.nasa.gov) है। यह पर्यावरण से जुड़ा एक ऐसा खजाना है, जहां आपको हर तरह के सवालों के जवाब मिल जाएंगे। यहां पर अलग-अलग सेक्शन बनाएं गए हैं। बिग क्वेश्चंस सेक्शन में जाने के बाद आप ग्रीनहाउस इफेक्ट, क्लाइमेट चेंज आदि से जुड़े सवालों के जवाब तलाश सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर वेदर ऐंड क्लाइमेट, वाटर, एनर्जी, प्लांट ऐंड एनिमल्स आदि जैसे सेक्शंस भी दिए गए हैं, जिनमें आपको पर्यावरण और पृथ्वी से जुड़ी अलग-अलग तरह की जानकारियां मिलेंगी। अच्छी बात यह है कि आप यहां पर इससे जुड़े वीडियो देख सकते हैं या फिर पर्यावरण पर आधारित गेम भी खेल सकते हैं।

नोआ गेम्स : यह कोई आम गेमिंग प्लेटफार्म नहीं है। इसे विशेषतौर पर बच्चों के लिए विकसित किया गया है, ताकि खेल-खेल में पर्यावरण से जुड़ी उनकी जानकारी को बढ़ाया जा सके। द नेशनल ओसनिक ऐंड एटमासफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (games.noaa.gov) ने एनवायरमेंट अवेयरनेस थीम पर इस गेम को डिजाइन किया है। इसमें हर गेम ग्रह से जुड़े हुए हैं और गेम को खेलते-खेलते बच्चे वास्तविक दुनिया में पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान तलाश सकते हैं। इसमें वाटर लाइफ, कनेक्ट द डाट, मिक्स ऐंड मैच, पजल, ओसन चैलेंज आदि जैसे गेम्स दिए गए हैं।

रीसाइकल सिटी : यह भी एक आनलाइन गेम है, जहां बच्चे पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में सीख सकते हैं। रीसाइकल सिटी (www3.epa.gov/recyclecity) को एक्सप्लोर कर पता लगाया जा सकता है कि कैसे वेस्ट प्रोडक्ट का किस तरह उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, कैसे एनर्जी का उपयोग किया जा सकता है। कैसे छोटी-छोटी चीजों के जरिए पैसे बचाए जा सकते हैं। इस गेम को खेलने के लिए रीसाइकल सिटी चैलेंज में हिस्सा लेना होगा और खुद ही निर्णय लेना होगा कि घर, स्कूल और कम्युनिटी में वेस्ट, एनर्जी आदि के उपयोग को कम किया जा सकता है।

एस्ट्रोनामी फार किड्स स्पेस गेम  : क्या आपने अभी अपने सौरमंडल की दुनिया को जानने की कोशिश है? आपने स्कूल के भूगोल की किताबों में इसके बारे में पढ़ा होगा, लेकिन उसके बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं, तो एस्ट्रोनामी फार किड्स : स्पेस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरैक्टिव स्टार चार्ट के अलावा, यहां पर लाखों खगोलीय पिंडों के बारे में जानकारी मिलेगी। आप खेल-खेल में न सिर्फ सौरमंडल को जान सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, क्विज के माध्यम से जांच सकते हैं कि आपको अपने सौरमंडल के बारे में कितनी जानकारी है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!