पहली पत्नी संग बढ़ रही थीं पति की नजदीकियां तो दूसरी पत्नी ने उठाया  यह खौफनाक कदम

पहली पत्नी संग बढ़ रही थीं पति की नजदीकियां तो दूसरी पत्नी ने उठाया  यह खौफनाक कदम

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

दिल्ली में झगड़े के बाद अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में 43 वर्षीय महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में हुई थी। आरोपी संगीता और उसके दोस्त निखिल जॉन उर्फ रिंकू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना के एक दिन बाद संगीता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति फूला रे शनिवार से लापता है। मृतक व्यक्ति फूला रे सब्जी बेचता था। संगीता ने सोमवार को पुलिस को बताया कि फूला का शव उत्तर-पश्चिम दिल्ली के खामपुर गांव में एक शमशान घाट में मिला है।

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव पर चोट के निशान देखे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तरी) राजीव रंजन सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि शव दो दिन पुराना है और शव सड़ना शुरू हो गया था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि संगीता से मिलने से पहले फूला रे 12 साल तक रेखा नाम की महिला के साथ वैवाहिक संबंध में रहा था। पहली शादी से उसके तीन बच्चे हैं। बाद में दिल्ली आने के बाद वह संगीता के साथ रहने लग गया था, जो तलाकशुदा थी। दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी।

बाद में पता चला कि रेखा अपने बच्चों के साथ दिल्ली आ गई है और फूला रे ने संगीता को छोड़ दिया। रेखा ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले संगीता का फूला रे के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उनके कॉल रिकॉर्ड निकाले। डीसीपी ने कहा कि विस्तृत पूछताछ के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया।

 

यह भी पढ़े

सफेदपोश कारोबारियों की पार्टियों के लिए बुलाई जाती है विदेशी युवतियां 

रेमडेसिविर इंजेक्शन   के बाद अब प्लाज्मा की कालाबाजारी   का पर्दाफाश, 45 हजार में बेंच रहे हैं प्‍लाजमा

जान जोखिम मे डाल कर किया भोजन समर्पित”

बंगाल से असम भागे लोगों से मिलने जाएंगे गवर्नर जगदीप धनखड़.

कोविड संकट के मद्देनजर निजी व्यावसायिक, औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने कर्मियों को दें पीएम जीवन ज्योति बीमा का कवच- सुशील मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!