Breaking

तुमसे बहुत प्यार करता हूं’ महिला से  बोलकर युवक ने लिए 20 लाख रुपये

तुमसे बहुत प्यार करता हूं’ महिला से  बोलकर युवक ने लिए 20 लाख रुपये

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

प्यार में लुट जाने की कहावत कई बार सुनी होगी लेकिन सोचिए कोई महिला प्यार में बीस लाख रुपये खर्च कर दे और अपने प्रेमी से मिलने दूसरे देश पहुंच जाए तो शायद यह काफी हैरान करने वाला मामला होगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपनी आपबीती बताई तो सब चौंक गए। महिला को ऑनलाइन एक दोस्त मिला और वह उसके प्यार में पड़ गई। इतना ही नहीं उस युवक ने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है। इसके बाद तो वह हुआ जिसकी उम्मीद महिला को भी नहीं थी।

दरअसल, यह महिला इंग्लैंड की है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर इस महिला को एक साथी मिला। हालांकि यह साथी अमेरिका का रहने वाला निकला। रुथ टनिक्लिफ नाम की यह महिला अब 61 साल की है और जब यह घटना इसके साथ हुई तो वह पचास साल की थी, यानी महिला ने करीब दस साल पहले की घटना सुनाई है। यह सब तब हुआ था जब महिला काफी ज्यादा ऑनलाइन डेटिंग ऐप का यूज करती थी।

महिला अपने अमेरिकी दोस्त से बात करने लगी। बात बात में ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए और यह तय हुआ कि वे लोग जल्द ही मिलेंगे। महिला ने बताया कि उनका हाल ही में तलाक हुआ था और वह काफी अकेला महसूस कर रही थी। उनके तीन बच्चे थे और तलाक से गुजरना उनके लिए काफी पेनफुल था। उसी दौरान पीटर नाम का यह अमेरिकी युवक उनके संपर्क में आया और कहा कि वह उससे प्यार करता है। इसके बाद महिला ने तय किया कि वह युवक से मिलने अमेरिका जाएगी।

महिला अमेरिका पहुंच गई तो उस युवक ने महिला का अच्छे से स्वागत किया और लोगों से मिलवाया। धीरे-धीरे वह युवक महिला से पैसे ऐंठने लगा। युवक ने करीब बीस लाख रुपये महिला से ले लिए। रिपोर्ट के अनुसार कुछ ही दिन बाद महिला को शक होने लगा कि शायद उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हो चुका है। फिर जब महिला के पैसे खत्म हो गए तो उस युवक ने अचानक महिला से मिलना बंद कर दिया। जिस होटल में वह रुकी थी उसके भी पैसे देने के लिए नहीं बचे थे।

 

होटल में ही महिला ने निर्णय लिया कि वह पुलिस को पूरी कहानी बताएगी। वह वहीं से ही पुलिस के पास पहुंची और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने किसी तरह महिला को वापस इंग्लैंड भेजा। इसके बाद छानबीन करते हुए पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार किया। हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि क्या युवक को कोई सजा दी गई या सिर्फ हरजाना लेकर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े

पटना में महिला से गैंग रेप कर हाइवे पर फेंका 

बोन कैंसर  से दिन-रात तड़प रहा था बच्चा, पिता ने दे दिया ‘जहर’ 

छपरा में चलती बाइक पर महिला के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, वीडियो हुआ वायरल 

पहले भारत में लोकतंत्र होता था, अब तानाशाही – राहुल गांधी

रामनगर में पुलिस ने चलाया अभियान, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस, किले के बाहर बंद कराया गया बाजार

बड़ी खबर:- 40 लाख रु. लूटकांड में आरोपी के घर छापेमारी के बाद माँ, बहन ने की आत्महत्या

Leave a Reply

error: Content is protected !!