मैंने सात युद्ध रुकवाए- डोनल्ड ट्रंप
मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए- ट्रंप
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 7 युद्ध रुकवाने का दावा किया है। ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर रुकवाने का फिर से क्रेडिट लेने की कोशिश की। दरअसल डोनल्ड ट्रंप यूनाइटेड नेशन के जनरल असेंबली को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम का भी जिक्र किया। ट्रंप के कहा कि आतंक फैलाने वाले नंबर 1 देश को इतनी छूट नहीं मिलनी चाहिए। ट्रंप ने हमास को भी रोकने की बात कही। उन्होंने हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायलियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें वापस लाना जरूरी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा किया है. अपने भाषण में ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने सात जंगें रुकवाई हैं. ट्रंप ने कहा, “मैंने भारत और पाकिस्तान सहित 7 अंतहीन युद्धों को समाप्त किया और इसमें संयुक्त राष्ट्र ने मेरी कोई मदद नहीं की.”
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इज़रायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रही जंग को खत्म कराया.
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मैं युद्ध समाप्त करके लाखों लोगों की जान बचाने में बहुत व्यस्त था. बाद में मुझे एहसास हुआ कि संयुक्त राष्ट्र हमारे लिए नहीं है. हमारे पास अपार क्षमता है, लेकिन वे (यूएन) बस कड़े शब्दों में पत्र लिखते हैं. खोखले शब्दों से युद्ध का समाधान नहीं होता है. युद्ध समाप्त करने और अब्राहम समझौते पर बातचीत करने के बाद लोग कहते हैं कि मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए.”
ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कोई जंग नहीं रुकवाई. मैंने 9 महीने में सात युद्ध रुकवाए. भारत-पाक की जंग रुकवाई. अरब देशों की दुश्मनी खत्म कराई. इसके साथ ही उन्होंने गाजा और हमास को लेकर भी बात की. ट्रंप ने कहा कि हमास सभी बंधकों को रिहा करे. उन्होंने ये भी कहा कि गाजा में तुरंत युद्धविराम हो. रूस को लेकर ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन की नीतियों से रूस को फंडिंग मिल रहा है. ट्रंप ने कहा कि यूरोप के देश के भी रूस को फंडिंग कर रहे हैं. आज इस पर यूरोपियन लीडर्स से इस पर बात करूंगा.
हर एक सीजफायर के लिए नोबेल
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘टैरिफ और ट्रेड के जरिए हम सात अलग-अलग युद्धों को रोकने में कामयाब रहे हैं। हमने भारत- पाकिस्तान और थाईलैंड-कंबोडिया के बीच हो रही लड़ाई को रोककर दिखाया। अर्मीनिया और अजरबैजान कई दशकों से लड़ रहे थे। उनके बीच हमारी कोशिश से सुलह हुई। इनके अलावा कोसोवो-सर्बिया, इजरायल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया और रवांडा-कांगो के युद्ध हमने रुकवाए हैं।