टीवी-फ्रिज नहीं मिला तो ससुराल वालों चार महीने की गर्भवती को फंदे पर लटकाया.

टीवी-फ्रिज नहीं मिला तो ससुराल वालों चार महीने की गर्भवती को फंदे पर लटकाया.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

बिहार में दहेज लोभियों ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला चार महीने की गर्भवती भी बताई जा रही है। बहू की हत्या के बाद शौहर समेत ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं। ससुराल वाले महिला की एक साल की बच्ची को भी साथ ले गए हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।

मुंगेर जिले के मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौआगढ़ी मस्जिद निवासी मोहम्मद शमशेर खां की बेटी सायिका प्रवीण उर्फ गजाला की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी होमगार्ड जवान मोहम्मद गफ्फार के बेटे मोहम्मद इम्तियाज से तीन जुलाई 2019 को निकाह हुआ था। लड़की वालों ने बताया कि निह में उन्होंने खून सारा दान-दहेज दिया था। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। मृतका की बहन ने बताया कि शादी के बाद से ही बहन का शौहर इम्तियाज और उसके परिवार वाले टीवी और फ्रिज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

इम्तियाज दहेज को लेकर अक्सर उसकी बहन को मारता पीटता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन के ससुराल वालों ने उसको फंदे से लटका कर मार डाला। मृतका चार महीने की गर्भवती भी थी। मृतका की एक साल की बच्ची है जो ससुराल वाले लेकर फरार हो गए हैं। लड़की के मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश करने में जुटी है।

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!