बिहार में मजहबी और शरिया कानून होगा तो करेंगे  विरोध – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

 बिहार में मजहबी और शरिया कानून होगा तो करेंगे  विरोध – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

 

बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज में सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है। अगर प्रदेश में शरिया कानून होगा तो गिरिराज सिंह जैसे लोग इसका विरोध करेंगे।

श्री सिंह ने भाजपा कार्यालय में उन्होंने नीतीश कुमार का नाम लेते हुए उन पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज हो गया है। लगातार आपराधिक घटना से पूरे बिहार में भय का महौल है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आखिरी बार सीएम के तौर पर दिख रहे हैं। दोबारा सीएम नहीं बनेंगे।

 

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को उर्दू स्कूल बंद होने का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह खेल लालू जी के समय में शुरू हुआ था। नीतीश कुमार तक 5 से 6 सौ स्कूलों में शुक्रवार को बंदी हुआ। उन्होंने कहा कि कानून कानून होता है। व्यवहार व्यवहार होता है। एक देश एक कानून होगा। अगर मजहबी कानून होगा शरिया कानून होगा तो विरोध करेंगे।

 

केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार को लेकर लालू प्रसाद के दिए बयानों का भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो ने ही नीतीश कुमार को पलटू राम और केंचुआ बदलने वाला सांप कहा था। उन्होंने कहा कि हमने तो उन्हें पाल-पोष कर मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन, वे घुंघरू बांध के चले गए। अब वे कभी मुख्यमंत्री नही बनेंगे। वे अंतिम बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मैटेरियल बने ही नहीं, पीएम मैटेरियल क्या बनेंगे।

यह भी पढ़े

Raghunathpur: अंशु प्रिया इंटरमीडिएट में 82.4% अंको से पास होने पर प्रशस्ति पत्र व मेडल से हुई सम्मानित

सीवान के झरही नदी में दिखा मगरमच्‍छ, लोगों में दहशत

सीवान  महावीरी  मेले में हाथी ने एक व्‍यक्ति को उठाकर पटका, पटना रेफर

क्या तिरंगे के लिए आरएसएस ने बलिदान दिया है?

गोपालगंज की खबरें :  पुलिस   टीम ने छापेमारी कर तीन बदमाशों को दचोबा

सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दवाओं का वितरण

प्रखंड में सात निश्चय योजना में कराए गए कार्यों का एमबी संतोषजनक नहीं है :  बीडीओ  

Leave a Reply

error: Content is protected !!