कैमूर में 30 लाख की अवैध शराब जब्त, सराय गांव के ट्यूबवेल से 2990 लीटर बरामद, एक गिरफ्तार

कैमूर में 30 लाख की अवैध शराब जब्त:सराय गांव के ट्यूबवेल से 2990 लीटर बरामद, एक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नववर्ष से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लाख रुपए मूल्य की 2990 लीटर अवैध शराब जब्त की है। यह शराब रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल से बरामद की गई। इस दौरान शराब ढुलाई में इस्तेमाल किए गए दो वाहन भी जब्त किए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के टंडवा थाना पुलिस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से चोरी की गई शराब सराय गांव में छिपाकर रखी गई है, जिसे नववर्ष के अवसर पर बेचने की योजना थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेल परिसर से यह शराब बरामद की। जांच के दौरान कुल 2990 लीटर शराब बरामद मोहनिया DSP प्रदीप कुमार ने बताया कि टंडवा थाना अध्यक्ष ने रामगढ़ थाना अध्यक्ष को इस संबंध में सूचना दी थी। जांच के दौरान कुल 2990 लीटर शराब बरामद हुई।

 

इस मामले में अविनाश कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चार अन्य आरोपियों की भी पहचान की है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल गठित किया गया है।डीएसपी ने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के एक शराब ठेकेदार का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े

पुलिस केंद्र, सारण में आयोजित रैतिक परेड का एसपी ग्रामीण द्वारा किया गया निरीक्षण

सादगी और समर्पण के प्रतीक थे पंजवार के कर्मयोगी!

यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम याेनी ने कहा  समाज को सबसे पहले सुरक्षा चाहिए 

मौलाना साहब के जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी को बताना हमारा दायित्व: एमएलसी प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव

सीवान शहर में दिन में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

बिहार में गंगा पर जल्द दौड़ेगी वाटर मेट्रो

क्या सोने का मूल्य प्रति 10 ग्राम 3 लाख रुपये तक पहुंचने वाला है? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!