बिहार में मां-बेटी को जहर खिलाकर मार डाला,क्यों?

बिहार में मां-बेटी को जहर खिलाकर मार डाला,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्‍क

बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र की मलाढ़ पंचायत के थरिया पुनर्वास में मंगलवार की रात एक महिला को उसके पति, सौतन सहित अन्य लोगों ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर जबरन महिला और उसकी डेढ़ साल की पुत्री को जहर खिला दिया। इस घटना में बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि महिला ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद महिला के पति ने भी जहर खा लिया। उसकी गंभीर स्थिति को देखकर पीएचसी से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

नौआबाखर पंचायत के वार्ड 11 निवासी लक्ष्मी शर्मा ने अपनी पुत्री सुशीला देवी की शादी करजाईन थाना क्षेत्र के रूपौली निवासी संतोश शर्मा से की थी। संतोष शादी के कुछ दिनों के बाद अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ ससुराल मलाढ़ पंचायत के थरिया पुर्नवास में घर बनाकर रहने लगा। संतोष को दो पुत्री पूजा कुमारी और आरती कुमारी और एक पुत्र था। कुछ दिन के बाद उसके पुत्र की मौत हो गई। इसके बाद संतोष की पत्नी सुशीला देवी ने पुत्र नहीं रहने के कारण पति की शादी मायके वालों की सहमति से मायके में ही शिवनंदन शर्मा की पुत्री माला देवी (28) से शादी करा दी।

इसी बीच संतोष मजदूरी करने मद्रास चला गया। सोमवार को संतोष ससुराल थरिया पुनर्वास पहुंचा था। बताया जाता है कि मंगलवार की रात किसी बात को लेकर संतोष, उसकी पहली पत्नी सुशीला देवी, लक्ष्मी शर्मा सहित अन्य लोगों ने माला देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उन लोगों ने माला देवी और उसकी डेढ़ साल की पुत्री पूनम कुमारी को जबरन जहर पिला दिया।

हो-हल्ला सुनकर बगल में ही रह रहे माला देवी के परिजन वहां पहुंचे तो देखा पूनम मृत पड़ी है और माला गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने आनन-फानन में माला देवी को पीएचसी पहुंचाया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद महिला के पति संतोष ने भी बाद में जहर खा लिया। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

घटना की बाबत थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच की है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतका की सौतन सुशीला देवी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उप मुखिया के पति को लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार में नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में उप-मुखिया के पति की लाठी-डंडे व रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर घटी। मृतक विपिन कुमार उर्फ टीपी (40) पकरीबरावां प्रखंड की कोनन्दपुर पंचायत की उप मुखिया शीला देवी का पति था। वह कोनन्दपुर गांव के स्व. भागवत महतो का बेटा था।

बताया गया है कि घटना के वक्त वह वारिसलीगंज बाजार से अपने बच्चों से मिलकर बाइक से अपने घर कोनन्दपुर लौट रहा था। उसके बच्चे वारिसलीगंज में पढ़ाई करते थे। इसी बीच बढ़ौना ग्रामीण सड़क पर पूर्व से घात लगाये बैठे सात-आठ की संख्या में रहे बदमाशों ने उसकी बाइक को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया। घटना में बुरी तरह से घायल विपिन को पकरीबरावां पीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परंतु परिजन उसे लेकर पीएमसीएच के लिए रवाना हो गये।

विम्स के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पावापुरी के समीप विपिन की हालत बिगड़ने लग गयी। उसके शरीर से काफी अधिक खून निकल चुका था। परिजनों ने उसे रास्ते में तकरीबन 03 बजे दोपहर बाद पावापुरी विम्स में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को लेकर कोनन्दपुर गांव पहुंचे। शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी शीला देवी एवं उसके बच्चों की हालत बेहद खराब थी। वे लोग शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रो रहे थे। वहीं गांव के लोगों में घटना के बाद गहरा आक्रोश था। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बतायी जा रही है। ताजा समाचार मिलने तक शव गांव से नहीं उठाया जा सका था। लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पकरीबरावां एसएचओ शिशुपाल के नेतृत्व में गांव में पुलिस कैम्प कर रही थी। एसएचओ के मुताबिक शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व मुखिया समेत अन्य पर हत्या का आरोप

परिजनों ने कोनन्दपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार उर्फ बब्लू महतो, संजय कुमार व कुन्दन कुमार समेत अन्य पर चुनावी रंजिश में विपिन की हत्या का आरोप लगाया है। सभी कोनन्दपुर पंचायत के बढ़ौना गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। परिजनों के मुताबिक पंचायत चुनाव में विपिन ने वर्तमान मुखिया के पक्ष में काम किया था। इस कारण से पूर्व मुखिया व उसके समर्थक उससे खार खाये हुए थे। इसी कारण घात लगाकर इन लोगों ने उसे घेर कर उसकी हत्या कर दी। इधर, पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परंतु आरोपित फिलहाल गांव से फरार बताये जाते हैं।

परिवार के मुख्य सदस्य की मौत से टूटा दुःखों का पहाड़

पकरीबरावां के कोनंदपुर की उप मुखिया के पति विपिन अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा तीन पुत्री और एक पुत्र को पीछे छोड़ गए हैं। मृतक के भाई टुन्ना महतो ने बताया कि उनके भाई को तीन पुत्री है मुस्कान 10 वर्ष, सोहानी 8वर्ष, शिवानी 6वर्ष एवं 2 वर्षीय पुत्र सुमन है। परिवार के मुख्य सदस्य की मौत से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों की परवरिश कैसे होगी, इसकी चिंता सता रही है।

एक सफ्ताह पूर्व हुए विवाद को भी बताया जा रहा है हत्या का कारण

बताया जाता है कि हत्या के कारणों में पुराने विवाद सामने आ रहे हैं। 15 अगस्त को कांता उर्फ रविन्द्र एवं अमरजीत उर्फ सुमन ने टुन्ना मांझी के साथ पैसे के लेन देन मामले को लेकर मारपीट किया था। बताया जाता है कि घटना के बाद मृतक एक पक्ष को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। इस बीच टुन्ना मांझी ने 17अगस्त को एसपी नवादा से न्याय की गुहार लगाई थी।

उप मुखिया के पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है। पुलिस हरेक बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। कुछ लोगों का नाम सामने आया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। -मुकेश कुमार साहा, एसडीपीओ पकरीबरावां। 

Leave a Reply

error: Content is protected !!