पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में जीएसटी और इनकम टैक्स में छूट को देश के लिए लाभदायक बताया
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में जीएसटी और इनकम टैक्स में छूट को देश के लिए डबल बोनांजा बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश में बनी चीजें खरीदने पर जोर देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में स्वदेशी चीजों को बनाने को भी बढ़ावा देना होगा।
पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स का फायदा देश के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में सबका मुंह मीठा होगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जीएसटी सुधार और इनकम टैक्स में सुधार को डबल बोनेंजा बताया। इसके अलावा उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी की दर कम होने से हमारे एसएमएसई को बड़ा फायदा होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हमें स्वदेशी चीजें खरीदने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोगों को वह चीजें खरीदनी चाहिए, जिसमें हमारे देश के लोगों का पसीना लगा हो। यह समय आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने की तरफ है। उन्होंने कहा कि देश को एसएमई से बहुत ज्यादा उम्मीद है। भारत में बने सामानों से अपने गौरव को वापस पाना है। हमारे लघु उद्योग जो बनाएं वह दुनिया में बेस्ट हो।
गरीब को, नियो मिडिल क्लास, मिडिल क्लास को डबल बोनैंजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से देश के लोगों के लिए अपने सपने पूरा करना आसान होगा। घर से लेकर सपनों की चीजें खरीदनें पर कम खर्च होगा। घूमना-खरीदना सस्ता होगा, क्योंकि ज्यादातर होटल्स के कमरों पर भी जीएसटी कम की गई है।
पीएम मोदी ने इससे पहले कहा कि कल, नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू हो जाएंगे… यह GST बचत उत्सव आपकी बचत को बढ़ाएगा और आप अपनी मनचाही चीज़ें ज़्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को बहुत लाभ होगा…”