Headlines

दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मार डाला

दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मार डाला

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बलरा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुराल वालों ने बहू की जान ले ली l मृतका की पहचान बसंती देवी(26 वर्ष) है जो बलरा के संतोष प्रसाद की पत्नी है l घटना के बाद पति समेत पूरा ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हैं l सूचना पाकर पहुंची सिधवलिया थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेजा l

बता दें कि पांच वर्ष पूर्व थाने के बलरा गांव के बौद्ध महतो का पुत्र संतोष प्रसाद से थावे थाना के स्व.शिवमंगल प्रसाद की पुत्री बसंती देवी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह हुआ था l विवाह के बाद से ही बसंती को दहेज के लिए ससुराल वाले मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे l

बृहस्पतिवार की देर शाम ससुरालियों ने उसे मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया तथा ससुराल के सभी लोग घर छोड़ फरार हो गए l सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया l शुक्रवार को मृतका का शव संतोष के दरवाजे पर पड़ा रहा, इसके मद्देनजर पुलिस के सहयोग से पड़ोसियों ने मृतका का दाग संस्कार किया l

बलरा में पहुंचे मायके वालों में मृतका की भाभी माया देवी ने बताया कि बसंती दम तोड़ने के पहले फोन पर बताई कि ‘ दीदी,ये लोग बहुत परेशान कर रहे हैं, मुझे मार देंगें” l ज्ञात हो कि मृतका को एक चार साल का बच्चा भी है l मृतका की मौत से मायके वालों का रो रो कर बुरा हाल है l

पूछे जाने पर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि यह मामला दहेज के लिए हत्या का है l मायके वालों से आवेदन मिले पर अगली कार्रवाई की जाएगी l

यह भी पढ़े

पीएम मोदी के सीवान में कार्यक्रम को लेकर डिप्‍टी सीएम ने कार्यक्रम स्‍थल का किया निरीक्षण

नये प्रमंडलीय आयुक्त ने ग्रहण किया पदभार

सिधवलिया की खबरें : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में मंत्री संतोष कुमार सिंह ने वैश्विक मंच पर दी श्रमिक हितों की योजनाओं की जानकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!