पटना में प्रेमिका के लिए प्रेमी ने चलाई गोली, गिरफ्तार प्रेमी ने लड़की से जुड़ी कही ये बात

पटना में प्रेमिका के लिए प्रेमी ने चलाई गोली, गिरफ्तार प्रेमी ने लड़की से जुड़ी कही ये बात

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

पटना में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसकी प्रेमिका अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बात किया करती थी। मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इससे नाराज होकर प्रेमी ने युवक को गोली मार दी। यह वाक्या 29 अगस्त की है। मंगलवार को पटना पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।

 

गर्लफ्रेंड को लेकर अभिषेक और गौतम के बीच हुआ था विवाद
यह घटना पटना के रामकृष्ण नगर इलाके के भूपतिपुर का है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसे घायल गौतम ने कॉल कर पटना कॉन्वेंट स्कूल के पास बुलाया था। इस दिन बाइक से अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा था। इसको लेकर हम दोनों के बीच खूब गाली-गलौज हुई। इसके बाद अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उसके घर सिपारा छोड़ने गया। फिर उधर से पिस्टल साथ लेकर आया।

 

गौतम से जिस जगह विवाद हुआ, वहां दोबारा गया और सीधे गौतम की गर्दन में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों लड़कों से लड़की बातचीत करती है अभिषेक ने पुलिस को बताया कि UPSC, CDS की वो तैयारी कर रहा है। पिछले दो साल से उस लड़की से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि गौतम से उसका पिछले 8 साल से अफेयर था। लड़की गौतम और अभिषेक दोनों से बातचीत करती थी। जो कि अभिषेक को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों एक दूसरे को रास्ते से हटाने में लग गए थे।

 

घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल बाइक और हथियार बरामद किया है। उसकी निशानदेही पर शराब की बोतल भी मिली है। शराब के रुपए से हथियार खरीदे थे। इसके अन्य 7 साथी फिलहाल फरार हैं। घटना को अंजाम देने के बाद पहले जहानाबाद भागा था। फिर वहां से अरवल भाग गया था।

 

अभिषेक की अरवल से गिरफ्तारी हुई है। घर से मिले हथियार अभिषेक के घर पर पुलिस ने छापेमारी की तो इसके भाई आदित्य के पास से 9mm की 6 गोली बरामद की गई। इसको लेकर बेऊर थाने में केस दर्ज किया गया है। अभिषेक की निशानदेही पर परसाबाजार थाना क्षेत्र के एतवारपुर में गैंग के दूसरे सदस्यों के यहां छापेमारी की गई तो दो पिस्टल, 4 मैगजीन, 4 कारतूस, 1 खोखा, 1 बाइक, 2 मोबाइल, 220.980 विदेशी शराब, 2000 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी 2 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था।

यह भी पढ़े

विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास गिरफ्तार

  हत्या एवं पुलिस पर हमला के कांड में वांछित अपराधकर्मी राजा यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

6 सितंबर को मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी व्रत।

पानापुर की तीन छात्राओं ने प्रखंड स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया 

पागल व्यक्ति को भोजन करना सबसे बड़ा पुण्य – समाजसेवी भोला जी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!