बिहार के सीवान में सफाईकर्मियों ने सड़क पर फेंका कचरा,FIR दर्ज,क्यों?

बिहार के सीवान में सफाईकर्मियों ने सड़क पर फेंका कचरा,FIR दर्ज,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में सीवान नगर परिषद के सफाईकर्मी पिछले 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस कारण पूरे शहर में कचरा फैल गया है। गुरुवार की सुबह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और पार्षदों ने निजी मजदूरों की सहायता से सफाई कराने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी मिलते ही नगर परिषद के हड़ताली महिला सफाईकर्मी हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतर गईं। हंगामा करते हुए मजदूरों को खदेड़ दिया। साथ ही साफ किए हुए कचरे को वापस सड़क पर फेंक दिया।

पूरे शहर में गंदगी फैल गई
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने पार्षदों के साथ नगर थाना पहुंचकर कर्मियों को उकसाने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दरअसल, सीवान नगर परिषद के सफाई कर्मी पिछले 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस कारण शहर में कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। इससे पूरे शहर में गंदगी फैल गई है।

बातचीत विफल होने पर लिया गया निजी मजदूरों से सफाई कराने का फैसला
गुरुवार को नगर परिषद के हड़ताली सफाईकर्मियों से कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे के नेतृत्व में पार्षदों ने मुलाकात की। उनकी मांगों को लेकर बातचीत किया। इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इस कारण अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर निजी मजदूरों से शहर की सफाई कराने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी होते ही हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों में से महिला सफाईकर्मी आक्रोशित होकर शहर की सफाई कर रहे मजदूरों को खदेड़ कर भगा दिया। इसके बाद कचरे को पूरे सड़क पर फैला दिया।

नगर थाने में FIR दर्ज
कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने सरकारी कार्य में लगातार बाधा डालने के लिए सफाईकर्मियों को उकसाने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि- ‘पिछले कई दिनों से शहर की सफाई नहीं हो रही है। कर्मियों से बार-बार वार्ता करने पर भी कर्मी नहीं मान रहे हैं। उन्हें बाहरी लोगों द्वारा उकसाया जा रहा है। महिला कर्मियों को उकसा कर हंगामा कराया गया। मजदूरों के साथ मारपीट की गई। भगदड़ मच गई। सरकारी कार्य में बाधा डाला जा रहा है। इसी मामले में FIR दर्ज कराई गई है।’

नगर परिषद के कर्मियों की प्रमुख मांग

  • कार्यपालक पदाधिकारी अपनी मनमानी बंद करें।
  • कर्मियों को जातिसूचक शब्दों के साथ भेदभाव नहीं हो।
  • नगर परिषद के पदाधिकारियों को उनके पुराने कार्य सौंपे जाए।
  • सफाई कर्मियों के साथ भेदभाव बंद हो।
  • भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाई जाय।

नगर परिषद के दो कर्मियों पर विभागीय निर्देशों की अनदेखी करने व आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने शोकाज किया हैै। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईओ ने सहायक निर्भय कुमार पांडेय को प्रभार देने से संबंधित आदेश का अनुपालन नहीं करने तथा स्वेच्छाचारी, कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर स्पष्टीकरण किया है।

ईओ ने अपने पत्र में यह अंकित किया है कि 29 दिसंबर को प्रभार देने से संबंधित आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। इसके बाद पुन: चार जनवरी को कर्मियों के भुगतान में बाधा ना हो इसके लिए प्रभार देने का आदेश जारी किया गया। बावजूद प्रभार ना देकर कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए देखा गया। जो सरकारी कार्य में बाधा को परिलक्षित करता है।

वहीं संविदा सहायक अमरजीत कुमार द्वारा 27 दिसंबर को पूछे गए स्पष्टीकरण के बारे में तथ्याें को तोड़ मड़ोर कर एवं तथ्यों को छुपाकर प्रस्तुत करने को लेकर दिए गए जवाब को अस्वीकृत करते हुए पुन: 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है। वहीं अमरजीत द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को अस्वीकृत कर संबंधित संचिका प्रभार ग्रहिता को देने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!