बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया में तेल कलश गाडू घड़ा शोभायात्रा में शंकराचार्य जी को किया गया आमंत्रित

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया में तेल कलश गाडू घड़ा शोभायात्रा में शंकराचार्य जी को किया गया आमंत्रित

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी,5.2.26 / आज शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में बदरीनाथ धाम के पुजारी समुदाय की शीर्ष पंचायत श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माने जाने वाली तेल कलश गाडू घड़ा शोभा यात्रा ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करवाने के लिए परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री:अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज से भेंट कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा एवं उक्त आयोजन सम्मिलित होने हेतु आग्रह किया।शंकराचार्य जी महाराज ने आमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए ऋषिकेश में गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा में शामिल होने की बात कही।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि माघ मेले के दौरान प्रयागराज में माघमेला में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य जी के साथ हुई घटना के बाद बदरीनाथ धाम से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा वाले धार्मिक उत्सव गाडू घड़ा शोभायात्रा में महाराज को शंकराचार्य के रूप में आमंत्रित किया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस महत्वपूर्ण उत्सव में बदरीनाथ के शंकराचार्य जी को परम्परा से आमंत्रित किया जाता रहा है।यह गाडू घड़ा दो चरणों में शोभा यात्रा के साथ श्री बदरीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरियों के मूल ग्राम डिम्मर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने पर डिमरी पुजारियों द्वारा बद्रीनाथ धाम पहुंचाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!