यूपी में शादी का झांसा देकर पहले बड़ी फिर छोटी बहन से किया दुष्कर्म.

यूपी में शादी का झांसा देकर पहले बड़ी फिर छोटी बहन से किया दुष्कर्म.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पत्‍नी की तरह चार साल तक रखा साथ, अब मांग रहा 10 लाख का दहेज.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शादी का झांसा देकर मिनरल वाटर प्लांट पर काम करने वाले कर्मचारी ने पहले बड़ी बहन से शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसको छोड़ दिया और छोटी बहन से दुष्कर्म करने लगा। दोनों बहनें भी प्लांट पर ही काम करती थी। प्लांट मालिक और उनके चालक ने भी आरोपी का ही पक्ष लेकर पीड़िताओं और उनके परिजनों को धमकाया। पीड़िताओं की मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत प्लांट मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज किया।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में तहरीर देकर कहा कि उनकी दो पुत्रियां गांव में ही लगे नेचुरल मिनरल वाटर प्लांट में काम करती थी। प्लांट के कर्मचारी रवि यादव पुत्र महेश यादव निवासी ग्राम बल्हा थाना गुटइया जिला खगड़िया बिहार ने उनकी 19 वर्षीय पुत्री को शादी करने का झांसा देकर 2020 में लॉकडाउन के दौरान शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उनकी पुत्री ने इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भी रवि से बातचीत कर शादी करने को कहा। इसके बाद आरोपी टालमटोल करता रहा।

इसी बीच आरोपी ने उनकी दूसरी 17 वर्षीय पुत्री को भी झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। शिकायत प्लांट मालिक अशोक मंडल निवासी आसाम चौराहा सुनगढ़ी से भी की। पर उन्होंने कर्मी की ही हिमायत की। इसके बाद 18 मार्च 2021 को प्लांट मालिक का चालक सुरेश शर्मा घर आया कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इधर, 13 मार्च को उसकी बड़ी पुत्री की तबियत अचानक खराब हो गई और उसका गर्भपात हो गया। तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली गलौज और घर में घुसकर धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र की एक लड़की  ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि सेना का एक जवान उसे अपने साथ चार साल रखा। इस बीच वह उससे सम्बंध भी बनाता रहा। अब वह शादी करने के लिए 10 लाख रुपये दहेज मांग रहा है। युवती ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जांच कराने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुजारिश की है।

युवती का कहना है कि सेना के जवान ने तकरीबन चार साल पहले उससे प्रेम विवाह किया और उसे अपने साथ रखा। कुछ दिन पहले जवान ने उसे घर से निकाल दिया। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने जवान और उसके बीच समझौता करा दिया। जवान ने उसे किराए के कमरे पर रख दिया और उसके यहां आता-जाता रहा। युवती ने पुलिस अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि सेना का जवान यह धमकी देने लगा कि वह 10 लाख रुपये दहेज में ले आए नहीं तो वह दूसरी लड़की से शादी करेगा।

युवती ने आरोप लगाया है कि सेना के जवान का उसके पेट में बच्चा था जिसे उसके परिवारीजनों ने जबरिया नष्ट करा दिया। युवती का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत जवान के परिवारीजनों से की तो उन्होंने भी उसे भगा दिया। युवती ने पुलिस अधिकारियों से गुजारिश की है कि इस मामले की जांच कराकर उसे न्याय दिलाया जाए।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!