वाराणसी में राष्ट्रीय हिन्दू दल द्वारा सड़कों पर ढोल नगाड़े के साथ मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गई

वाराणसी में राष्ट्रीय हिन्दू दल द्वारा सड़कों पर ढोल नगाड़े के साथ मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने कहा कि आज हम सभी भारतवासियों के लिए बहोत बड़ा दिन है पूरी दुनिया भारत की ताकत को देख नतमस्तक है। आज भारत ने नया इतिहास रचा है जहां अंतरिक्ष के इतिहास में आजतक कोई दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहूंचा वहां हमारा देश भारत पहुंचा और तिरंगा लहरा रहा है। रोशन पाण्डेय ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता की कामना से वाराणसी में लगातार हमने और हमारी संगठन ने मंदिरों में अनुष्ठान हवन पूजन किया जिससे हमारे चंद्रयान और इसरों वैज्ञानिकों को सफलता मिले और हमारी प्रार्थना स्वीकार हुई।

रोशन पाण्डेय ने इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे ही हमारा देश आगे बढ़ता रहे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आगे भी सफलताएं मिलती रहें । प्रदेश अध्यक्ष बबलू अग्रहरि ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। दुनिया ने भारत की ताकत को देखा है सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। आचार्य रणधीर ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता नई भारत की ताकत है बदलता हुआ भारत की तस्वीर है विश्व गुरु की ओर अग्रसर हमारा भारत आज अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!