नंबर-1 बना भारत:तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया

नंबर-1 बना भारत:तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।

इस रिजल्ट का मतलब यह है कि भारतीय टीम अब वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम भी बन गई है। टी-20 में हम पहले से नंबर-1 हैं। टेस्ट में हमारी रैंकिंग नंबर-2 है।

भारत ने तीसरी बार न्यूजीलैंड को वनडे में क्लीन स्वीप किया है। उसने 1988 और 2010 में भी ऐसा किया था। भारत ने लगातार 7वां वनडे मैच भी जीता है।

इंदौर के होलकर मैदान पर भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 385/9 का स्कोर बनाया। गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए, जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन बनाए। इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए। विराट कोहली ने बीच में 36 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से ड्वेन कॉन्वे (138 रन) ने शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। कॉन्वे के अलावा हेनरी निकल्स ने 42 और माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन बनाए।

भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। जबकि युजवेंद्र चहल को 2 सफलता मिली। हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक के हिस्से एक-एक विकेट आया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
इंदौर के होलकर मैदान पर भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 385/9 का स्कोर बनाया। गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए।

26 ओवर में भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 212 रन था। तभी रोहित आउट हुए। इसके कुछ देर बाद शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए। विराट कोहली (36), ईशान किशन (17) और सूर्यकुमार यादव (14) ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। हार्दिक और शार्दूल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारत को फिर ट्रैक पर वापस लौटाया।

यह वनडे क्रिकेट में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 8 मार्च 2009 को क्राइस्टचर्च में बनाया था। तब भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन बनाए थे।

रोहित-गिल ने दिलाई मजबूत शुरुआत
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक बनाया। तो गिल ने छठी सेंचुरी पूरी की।

कप्तान रोहित के बल्ले से तीन साल बाद वनडे शतक आया है। तो गिल ने पिछले चार मैचों में तीसरी सेंचुरी जमाई है। 2019 के बाद से भारत के दोनों ओपनर्स ने शतक जमाए हैं। इससे पहले रोहित और राहुल ने ऐसा किया था।

बतौर फुलटाइम ओपनर रोहित के 10 साल पूरे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर फुलटाइम ओपनर 10 साल पूरे कर लिए हैं। वे पारी की शुरुआत करते हुए 55.93 के एवरेज और 92.71 के स्ट्राइक रेट से 7663 रन बना चुके हैं।

शमी-सिराज को आराम, मलिक-चहल को मौका
रोहित शर्मा ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह उमरान मलिक और चहल को मौका दिया गया है। वहीं, कीवी कप्तान टॉम लॉथम ने शिप्ले की जगह डफी को प्लेइंग में शामिल किया है।

दोनों की प्लेइंग-11
भारत:
 रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: ड्वेन कॉन्वे, फिन एलेन, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्युसन, जैकब डफी, मिचेल सेंटनर और ब्लेयर टेकनर।

Leave a Reply

error: Content is protected !!