सेल्‍फी लेने के दौरान मरने वालों में भारत सबसे आगे

सेल्‍फी लेने के दौरान मरने वालों में भारत सबसे आगे

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

एक नया रिसर्च सामने आया है। सेल्फी के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में भारत पहले स्थान पर है। पूरी सूची आपको चौंका देगी। दुनिया भर में सेल्फी लेते समय होने वाली मौतों में से 46% मौतें गिरने के कारण होती हैं, जिससे परफेक्ट शॉट लेने के चक्कर में जोखिम भरी ऊंचाई पर गिरना सबसे बड़ी मौत बन जाती है।परफेक्ट सेल्फी लेने की होड़ में सोशल मीडिया का जुनून लोगों की जान ले रहा है।

द बार्बर लॉ फर्म के एक नए अध्ययन से पता चला है कि सेल्फी लेने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देश कौन से हैं और इस सूची में भारत सबसे ऊपर है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में पाया गया कि सेल्फी के कारण होने वाली 46% मौतें गिरने से हुईं, चाहे वे छतों, चट्टानों या ऊंची इमारतों से गिरकर हुई हों।

-(1)भारत में मरने वाले और घायलों की संख्या 271 हैं। (214 मौतें, 57 घायल) दुनिया भर में सेल्फी से जुड़ी 42.1% घटनाओं के साथ भारत सेल्फी के लिए दुनिया
में सबसे घातक जगह है। भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थल, चट्टानें और रेल की पटरियाँ खतरनाक पृष्ठभूमि बन गई हैं।

(2)अमेरिका में हताहत की संख्या 45 हैं। 37 मौत और 8 घायल के साथ दूसरे स्थान पर है। झरनों, छतों और राजमार्गों के पास जोखिम भरी सेल्फी लेना एक प्रमुख कारण बना हुआ है।
(3)रूस इस मामले तीसरे पायदान है। 19 हताहत के साथ पायदान 3 पर है। यहां पर 18 मौत और 1 घायल हुए है। रूस में बर्फीले पुलों और गगनचुंबी इमारतों के पास घातक स्टंट देखे गए हैं।

(4)पड़ोसी देश पाकिस्तान 16 मौत के साथ चौथे पायदान पर है। पाकिस्तान में पर्यटन केन्द्र कम होने के बावजूद भी मामलों की संख्या अधिक है और सभी मामलों में मौतें हुई हैं।

(5)ऑस्ट्रेलिया नंबर-5 पर है। ऑस्ट्रेलिया में 13 मौत और घायलों की संख्या 2 हैं। आउटबैक चट्टानों से लेकर खतरनाक तटीय किनारों तक ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पांच में शामिल है।.

(6) छठे स्थान पर इंडोनेशिया है, जहां सेल्फी से संबंधित 14 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद केन्या, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन और ब्राजील का स्थान है, जहां 13-13 मौतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़े

SIR पर विपक्ष ने सिर्फ जमीन पर मचाया शोर,कैसे?

कटिहार में तस्करी का खुलासा:1170 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार

हरतालिका तीज 2025: क्यों की जाती है हरतालिका तीज? क्या है इसके पीछे की कहानी? 👇

मीनापुर में पिस्टल के साथ चार कांडों में शामिल अपराधी मनीष गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!