होली में रंगा भारत, कहीं उड़ा गुलाल तो कहीं रंगों की बरसात.

होली में रंगा भारत, कहीं उड़ा गुलाल तो कहीं रंगों की बरसात.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई गई। मार्च 28 को होलिका दहन के साथ इसका जश्न शुरू हुआ और सोमवार को रंगों की होली खेली गई, लेकिन कोरोना संकट के चलते इस बार होली सावधानी के साथ मनाई गई। इसके लिए कई राज्य सरकारों ने दिशा-निर्देश जारी किए थे। कई राज्यों ने सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर पाबंदी लगाई थीं।

होली के दिन लोगों के दिल भी मिल जाते हैं और गिले-शिकवे भी मिट जाते हैं

कोरोना महामारी के कारण भले ही होली खेलने पर सख्ती लग गई है और लोग सार्वजनिक रूप से होली नहीं खेल पा रहे हैं, बावजूद इसके होली की मस्ती को कोरोना वायरस कम नहीं कर पाया है। लोग अपनों के साथ अपने-अपने घरों में होली खेल रहे हैं और एक-दूसरे को रंगों के उत्सव की बधाई दे रहे हैं। वैसे भी होली का मतलब ही होता है मस्ती। रंगों के इस त्योहार से एहसास होता है कि बिना रंगों के इंसान का जीवन कितना बदरंग और बेनूर है, तभी तो कहा गया है कि होली के दिन लोगों के दिल भी मिल जाते हैं और लाल-पीले-हरे-नीले रंगों में लिपटकर सारे गिले-शिकवे भी मिट जाते हैं।

दिल्ली में होली की वजह से मेट्रो सेवा दोपहर 2.30 बजे तक बंद रही

राजधानी दिल्ली में होली और इसके बाद आने वाले नवरात्रि के त्यौहार के दौरान सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इसको लेकर आदेश जारी कर चुका है। सोमवार को दिल्ली मेट्रो सेवा भी दोपहर 2.30 बजे तक बंद रही।

महाकालेश्वर मंदिर में बिना भक्तों के मनाई गई होली 

मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की आरती के बाद होलिका दहन संपन्न हुआ। यहां पहली बार बिना भक्तों के होली का त्योहार मनाया गया।

कई जगहों पर नहीं हुआ नियमों का पालन

वृन्दावन के प्रिया कान्त जू मंदिर में भव्य होली का आयोजन हुआ। राधाकृष्ण की लीलाओ के मंचन के साथ फूल, अबीर और गुलाल से होली खेली गई। यहां पर लोग कोरोना के खतरे से बेपरवाह दिखे और नियमों की धज्जियां उड़ाई। वहीं, वाराणसी के गंगा घाट पर होली का जमकर जश्न मनाया गया, लेकिन लोग कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।

मथुरा में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बरसा आनंद का रंग

मथुरा में प्रमुख मंदिरों में जमकर होली खेली गई। गुलाल उड़ाया गया, रंगों की बरसात हुई। होली के रसिया पर भक्त झूमते रहे। वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी से रंग बरस रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य संग होली खेली। होली के रंग में सराबोर होकर श्रद्धालु ठाकुर जी की जय-जयकार करते रहे। मंदिर में टेसू के फूलों के रंगों की बरसात हुई। अबीर-गुलाल के बादल छा गए। भक्तों ने जमकर होली की मस्ती की। श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन कर धन्य हो रहे थे।

 

लखनऊ में होली की पार्टी में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ी, एफआईआर दर्ज

लखनऊ में होली की पार्टी में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ी। होटल में पार्टी के दौरान लोगों की भीड लग गई। होटल मालिक और पार्टी के आयोजकों पर एफआईआर दर्ज की गई है वहीं, पाकिस्तान के कराची में हिंदू समुदाय के लोगों ने होली मनाई। स्वामी नारायण मंदिर में होली के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कुम्भ नगरी हरिद्वार होली के रंगों से सराबोर, आईजी कुंभ ने लगाए ठुमके 

कुम्भ नगरी हरिद्वार होली के रंगों से सराबोर हुई। संतों ने जमकर होली मनाई. फूलों की बारिश के बीच साधु-संतों के साथ आईजी कुंभ ने भी ठुमके लगाए, लेकिन ज्यादातर के चेहरे से मास्क नदारद दिखा।

पश्चिम बंगाल में मना बसंतोत्सव

पश्चिम बंगाल में बसंतोत्सव मनाया गया। शांतिनिकेतन में रवींद्रनाथ टैगोर ने होली के मौके पर बसंतोत्सव की शुरुआत की थी और उनकी परंपरा आज भी जारी है।

बिहार सरकार ने ‘होली-मिलन’ समारोह पर लगाया प्रतिबंध

होली समारोह 2021 के कारण फैले COVID-19 से बचने के लिए, बिहार सरकार ने ‘होली-मिलन’ समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- लोग घर पर मनाएं होली

मध्यप्रदेश के कई शहर, जिनमें इंदौर और भोपाल शामिल हैं, लॉकडाउन में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोगों को घर पर होली मनाने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़े…..

Leave a Reply

error: Content is protected !!