Headlines

ब्राह्मण समाज का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान

ब्राह्मण समाज का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

कुरुक्षेत्र में चल रहे यज्ञ में ब्राह्मणों को बासी भोजन के साथ अभद्र भाषा बोलने को ब्राह्मणों के उपर गोली चलाने को लेकर ब्राह्मण समाज हुआ एकजुट, घायल आशीष हेतु मांगा न्याय
हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में प्रेसवार्ता आयोजित

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बीते दिन केशव पार्क में घटी घटना को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कुरुक्षेत्र में ब्राह्मण समाज द्वारा हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता में हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रधान पवन शर्मा पहलवान व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान श्यामलाल व अशोक शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के असंख्य समाज के प्रतिनिधि भी हुए शामिल हुए।

ब्राह्मण नेताओं ने स्पष्ट किया कि ब्राह्मण का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। प्रेसवार्ता में विशेष रूप से केशव पार्क में फायर होने की घटना में घायल हुए आशीष तिवारी के बड़े भाई देवी प्रसाद तिवारी भी विशेष रूप से लखनऊ से पहुंचे हुए थे। सभी ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने केशव पार्क में घटी घटना की निंदा की, घटना के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने की मांग के साथ साथ पीड़ित को न्याय दिलवाने की मांग की।

इस मौके पर पवन शर्मा पहलवान, अशोक शर्मा, देवी प्रसाद तिवारी और पहलवान धर्मवीर शर्मा ने मीडिया में सामने इस विषय को लेकर अपनी बात रखी। ब्राह्मण नेताओं ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पीड़ित को न्याय नहीं मिलता तो वो पूरे समाज के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान श्याम लाल शर्मा, सुरेंद्र बारना, दिनेश हथिरा, बलबीर शर्मा, शिव शंकर शर्मा, अश्वनी शर्मा, विशाल मोदगिल, डिंपल शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, गिरिधर शर्मा, एडवोकेट गौरव शर्मा, बंटी राजपूत आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!