अरब सागर में भारतीय नौसेना सतर्क स्थिति में है

अरब सागर में भारतीय नौसेना सतर्क स्थिति में है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अभ्यास शुरू कर दिया है और इसके चलते समुद्री अधिकारियों ने वाणिज्यिक जहाजों के लिए नेविगेशनल अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी में कहा गया है कि व्यापारी जहाजों को अरब सागर के कुछ खास इलाकों से दूर रहना होगा, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
नौसेना प्रमुख और पीएम मोदी की हुई मुलाकात
इस कदम को हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उससे जुड़े भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के संदर्भ में देखा जा रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में उन्होंने समुद्री सुरक्षा की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। हालांकि इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है।
नौसेना का अलर्ट, जहाजों को दूर रहने की सलाह
भारतीय नौसेना के अधीन काम करने वाला नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (National Hydrographic Office) ने यह नेविगेशनल अलर्ट जारी की है।इसमें साफ कहा गया है कि वाणिज्यिक जहाजों को अरब सागर के कुछ खास क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए। यह एहतियात इसलिए जरूरी है क्योंकि उस क्षेत्र में नौसेना की गतिविधियां तेज हैं और किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचना जरूरी है।
‘आतंकियों को सजा तय’
भारत ने साफ कर दिया है कि वह इस हमले को अंजाम देने वालों को कानून के कटघरे में लाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले ही कह चुके हैं कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई भारत की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। ऐसे में समुद्र के रास्ते किसी भी खतरे को रोकने के लिए नौसेना पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।
बीते दिन भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही भारत ने अपने बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों की एंट्री भी बैन कर दी है। वहीं, अब प्रतिक्रिया स्वरूप पाकिस्तान ने भी भारतीय जहाजों पर रोक लगा दी है। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान से कोई भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात भारत में नहीं किया जाएगा। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों की एंट्री पर भी पाबंदी लगा दी।
पाकिस्तान शनिवार की देर रात आदेश जारी करते हुए कहा कि भारतीय झंडे वाले किसी भी जहाज को पाकिस्तान में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

तत्काल प्रभाव से लागू

पाकिस्तानी अखबरों के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी करने लागू करने के लिए कहा है। अखबार ने लिखा कि “पाकिस्तान सरकार का मानना है कि भारत के साथ हालिया स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय हित की सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए यह निर्णय लेना अनिवार्य है।”

बंदरगाहों और शिपिंग विंग को नोटिस जारी

पाकिस्तान के डॉन अखबार ने बताया कि पाकिस्तान के समुद्री मामलों के मंत्रालय ने शनिवार की देर रात सभी बंदरगाहों और शिपिंग विंग के लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने कहा कि “पाकिस्तानी झंडे वाला कोई भी जहाज भारत में नहीं जाएगा और न ही भारतीय झंडे वाला कोई विमान पाकिस्तान में दाखिल होगा।”

पहलगाम हमले से बढ़ा तनाव

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले क बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों खराब होने लगे हैं। पहलगाम में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता रद करने, पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने और पाकिस्तानी फ्लाइट्स के लिए एयरस्पेस बंद करने का आदेश दे दिया था।

2019 में लगी थी रोक

गौरतलब है कि 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी थी। हालांकि, पाकिस्तानी वस्तुएं किसी तीसरे देश की जहाज से भारत में आयात की जा रही थीं। पहलगाम हमले के बाद इसे भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!