Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
एसोसिएशन को मजबूती देना हम सभी का दायित्व :अरविंद - श्रीनारद मीडिया

एसोसिएशन को मजबूती देना हम सभी का दायित्व :अरविंद

एसोसिएशन को मजबूती देना हम सभी का दायित्व :अरविंद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

हिंदी पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, लखनऊ (यूपी):

हिंदी पत्रकार एसोसिएशन से कर्मठ और जुझारू लोग जुड़ रहे हैं। एसोसिएशन के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मंडल और जिला स्तर की कमेटी को मजबूत करना है। तभी हम अपनी लड़ाई को और धार दे सकेंगे। पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए एसोसिएशन कटिबद्ध हैं।
उक्त उदगार हिंदी पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्र ने रविवार को हजरतगंज स्थित चरन होटल सभागार व्यक्त किए।

 

उन्होंने कहा कि जरूरत है कि सभी लोग जिम्मेदारी भली-भांति समझ कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना संपूर्ण योगदान दें। प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र ने मंडल व जिला अध्यक्षों को हिदायत दी कि 3 माह के भीतर कार्यकारिणी का गठन प्रत्येक दशा में कर लिया जाए। तीन माह के बाद पुनः एसोसिएशन की बैठक बुलाई जाएगी। संरक्षक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश मौर्य ने कहा कि हिंदी पत्रकार एसोसिएशन सरीखा कोई दूसरा संगठन होगा। जो पत्रकारों की समस्याओं को लेकर दिन रात मदद करने के लिए तत्पर रहता है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने कहा कि संगठन के जुझारू पदाधिकारियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। जो ऐसा करने में अपने को अक्षम समझते हैं दूसरी जगह चुन सकते हैं। प्रदेश मंत्री विनय प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। एक दूसरे से संवाद बनाए रखना नितांत आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधीवादी विचारक राज नाथ शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा ‌कि हिंदी पत्रकार एसोसिएशन को कुछ अलग हट कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की बात तो की जा रही है लेकिन हिंदी को पूरी तरह से प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। जबकि सरकार 75 वां अमृत महोत्सव मना रही है। इस पर उन्होंने चिंता जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि संघर्ष समिति का गठन कर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की जरूरत है।

पत्रकार सम्मेलन को उपाध्यक्ष अंजनी तिवारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए संगठन को गति प्रदान करने पर जोर दिया। सम्मेलन का सफल संचालन प्रदेश सचिव संतोष कुमार तिवारी ने किया।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्रा का संगठन की और से जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर अंग वस्त्र प्रदान किया गया व अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान संरक्षक पवन अवस्थी, संगठन मंत्री आलोक तिवारी, ज्ञान प्रकाश मौर्य, संयुक्त मंत्री नवीन, रवि कुमार ,संदीप मौर्य बच्चू लाल एवं जितेंद्र शुक्ला, अजीज अहमद, पाटेश्वरी प्रसाद ,आनंद भट्ट, अनुज शुक्ला व प्रदेश के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

पटना में दो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से मचा हड़कंंप

छपरा में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया

रेफ़रल अस्पताल प्रबंधक का हुआ तबादला, समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

हजारों लोग मोबाइल फोन के द्वारा ठगी का निशाना क्यों हो रहे हैं?

पूर्णिया जिला कल्याण विभाग के बड़ा बाबू निगरानी के हत्थे चढ़े

दो चचेरे भाइयों के कई टुकड़े कर बोरे में बंद किया शव.

सीएसपी संचालक को बंधक बनाकर सवा लाख की लूट.

Leave a Reply

error: Content is protected !!