देशभर की जयराम शिक्षण संस्थाओं के सी.बी.एस.ई. परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी करेंगे सम्मानित 

देशभर की जयराम शिक्षण संस्थाओं के सी.बी.एस.ई. परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी करेंगे सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र  :

कुरुक्षेत्र के निवारसी में शुरू होने वाले डी.एस.बी. इंटरनेशनल के आधार पर डी.एस.बी. ऋषिकेश के विद्यार्थियों ने इस बार भी फिर से रचा इतिहास।

कुरुक्षेत्र, 14 मई : कुरुक्षेत्र सहित देश के विभिन्न राज्यों में श्री जयराम शिक्षण संस्थाओं में हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी निरंतर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि हाल ही में घोषित हुए सी.बी.एस.ई. परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है। देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी (डी.एस.बी.) इंटरनेशनल स्कूल ऋषिकेश की लगातार सी.बी.एस.ई. परीक्षाओं में निरंतर हर वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों को देखते हुए गत वर्ष कुरुक्षेत्र के निवारसी में भी डी.एस.बी. इंटरनेशनल की आधारशिला गई थी जिसका इसी वर्ष शुभारम्भ होगा। सिंगला ने बताया कि सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं एवं 10वीं की परीक्षा में कुरुक्षेत्र के श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की भांति डी.एस. बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ऋषिकेश में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा 12 में वाणिज्य वर्ग में कुशाग्र सेन ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप सूची में स्थान प्राप्त किया। साथ ही अनघा कुमारी ने भी 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप सूची में अपना स्थान बनाया। विज्ञान वर्ग में अंश कपसुडी 97 प्रतिशत अंकों के साथ सिटी टॉप किया। विद्यालय के 101 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। सिंगला ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में संचालित सभी जयराम शिक्षण संस्थाओं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी सम्मानित करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत ही कुरुक्षेत्र में एक सैनिक स्कूल भी प्रारम्भ हो चुका है।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ श्री जयराम शिक्षण संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी व अन्य।

Leave a Reply

error: Content is protected !!