जीरादेई : पिपरहिया के युवक की महराष्ट्र के नागपुर में मौत
परिजनों का आरोप ठेकेदार ने की युवक की हत्या
शव पहुचते ही गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के जीरादेई थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत महराष्ट्र के नागपुर में संदेहास्पद तरीके से हो गई है। युवक की पहचान पिपरहिया गांव के राजगृही राजभर के 30 वर्षीय पुत्र रीतेश राजभर के रूप में हुई है। रीतेश राजभर की मौत तीन दिन पहले ड्यूटी के दौरान हो गई थी। रितेश राजभर का शव रविवार को उसके गांव पिपरहिया पहुचा। शव पहुचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।
पूरे गांव में मातमी सन्नटा पसर गया। रितेश राजभर अपने परिवार के पालन पोषण के लिए नागपुर में एक प्राइवेट कम्पनी में ठेकेदार के माध्यम से कंस्ट्रक्सन लाइन में काम करता था। जहाँ उसकी मौत संदेहास्पद तरीके से हो गई। सूत्रों की माने तो परिजनों ने ठेकेदार पर ही युवक के मौत का जिम्मेवार ठहराया है। जबकि ठेकेदार द्वारा यह बात परिजनों को बताई गई है कि युवक नागपुर में एक जंगल के तरफ घूमने गया था। जहां कोई विषैले कीड़े ने उसे काट लिया। और उसकी मौत हो गई। विषैले कीड़े काटने की बात न तो परिजनों को हजम हो रही है और नही स्थानीय लोगो को।
घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था रितेश
महारष्ट्र के नागपुर में रितेश की हुई मौत से पूरा इलाका सदमे में है। स्थानीय लोगो ने बताया कि रितेश काफी मिलनसार और नेकदिल इंसान था। घर का वह मात्र एकलौता कमाऊ सदस्य था। घर का माली हालत ठीक नही होने की वजह से वह कमाने के लिए महाराष्ट्र गया हुआ था। उसके द्वारा कमाकर जो रुपया भेजा था उस से ही उसके घर का खर्च चलता था। उसके मौत से परिवार वालो पर दुखो का पहाड़ टूट गया है। उनके परिवार की माली हालत बिल्कुल ही खराब हो गई है। उनके परिवार के लोगो को अब खाने के भी लाले पड़ जाएंगे। रितेश के मौत से गांव के सभी लोग दुखी है।
बेटे के दहाड़ से लोगो की आँखे हो रही थी नम
रितेश के मौत ने सभी के दिल को झकझोर कर रख दिया। उसकी पत्नी गुड़िया देवी बार बार बेहोश हो जा रही थी। उसको परिजन सम्भाल रहे थे तबतक उनके दो छोटे छोटे बेटे के रोने से लोगो की आंखे नम हो जा रही थी। मृत युवक के दो छोटे छोटे पुत्र है। दोनों बेटे अपने पिता को खोज रहे थे। छह वर्षीय बेटे के दहाड़ से लोगो के आंखों से आंसू निकल रहे थे। अंश लोगो से अपने पिता के पास जाने का जिद्द कर रहा था। तो वही 3 वर्षीय आर्यन को कुछ समझ नही आ रहा था।
पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
जीरादेई। स्थानीय थाने के पुलिस पर कुछ दिन पहले अकोल्ही गांव में शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के दौरान स्थानीय लोगो द्वारा हमला कर दिया गया था। जिस में छह लोगों को नामजद सहित लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। नामजद अभियुक्तों में अकोल्ही गांव के फरार चल रहे रामबाबू साहनी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार
पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई को लेकर समर्थकों एवं आमलोगो ने सड़क पर उतरे
अमनौर मे कृष्ण जन्माष्टमी पर पखावज संगीत प्रतियोगिता का आयोजन
बिहार में फर्जी दस्तावेज और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
मशरक एस एच 90 पर दुर्घटना में तीन घायल, छपरा रेफर
बिहार में फर्जी दस्तावेज और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
सीवान की खबरें : मैरवा प्रखंड में जमाबंदी पंजी का वितरण
सीएम हरियाणा के ओएसडी डॉ. राज नेहरू पहुंचे गुरुकुल
मणिकांत हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर