कारसेवक श्रीकांत पुजारी को 31 साल पुराने मामले में मिली जमानत,कैसे?

कारसेवक श्रीकांत पुजारी को 31 साल पुराने मामले में मिली जमानत,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार एक कारसेवक श्रीकांत पुजारी को हुबली के प्रथम अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने सशर्त जमानत दे दी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि गिरफ्तार पुजारी को फिलहाल अभी रिहा नहीं किया गया है। हालांकि, तकनीकी कारणों से उन्हें शनिवार को रिहा कर दिया जाएगा।

सरकारी वकील ने दी थी रिहाई के खिलाफ दलील

मालूम हो कि सरकारी वकील ने पुजारी की रिहाई के खिलाफ दलील दी थी। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा था कि आरोपी श्रीकांत पुजारी 31 साल से फरार है और उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि, आरोपी के वकील ने कहा कि पुजारी पिछले 40 सालों से उसी पते पर रह रहा था और उसने अदालतों में जाकर अपने खिलाफ मामलों में जमानत ली थी और पुलिस के सामने भी पेश हुआ था।

मालूम हो कि श्रीकांत पुजारी को पिछले साल 29 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद विवाद पैदा हो गया था। पुजारी श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक भाजपा ने पूरे राज्य भर में विरोध प्रदर्शनों की एक श्रृंखला शुरू करते हुए उनकी गिरफ्तारी की निंदा की थी। भाजपा ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए एक अभियान भी शुरू किया था।

आर अशोक ने सिद्दरमैया सरकार पर बोला हमला

वहीं, पुजारी श्रीकांत की गिरफ्तारी को लेकर कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर अशोक ने शुक्रवार को सीएम सिद्दरमैया पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कारसेवकों को झूठे मामलों में गिरफ्तार करने के लिए भगवान श्रीराम मुख्यमंत्री सिद्दरमैया को कभी माफ नहीं करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक में 31 साल पुराने एक दंगा मामले को लेकर कोहराम मचा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने है। श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी को लेकर भड़की भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।इससे पहले श्रीकांत पुजारी के वकील संजीव ने उम्मीद जताई थी कि उनके मुवक्किल को शनिवार को रिहा किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि कल अदालत में एक बहस हुई और हमें उम्मीद है कि कोर्ट हमारे पक्ष में आदेश पारित करेगी।

श्रीकांत के खिलाफ 16 मामले दर्ज

राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने हाल ही में बताया था कि श्रीकांत पुजारी के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया था,श्रीकांत पुजारी का नाम एफआईआर और अन्य दस्तावेजों में कारसेवक के रूप में दर्ज नहीं, बल्कि एक आरोपी के रूप में दर्ज है और उसके खिलाफ 16 मामले हैं।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!