Breaking

सता में रहकर कुर्मी चेतना रैली समाज के लिए हितकर नही -सजंय सिंह जयसवार

सता में रहकर कुर्मी चेतना रैली समाज के लिए हितकर नही -सजंय सिंह जयसवार

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

अमनौर प्रखंड के हाई स्कूल क्रीड़ा मैदान के निकट टीम पाटलिपुत्र के तत्वधान में कुर्मी धानुक समाज की एक बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार ने किया।
इस दौरान टीम पाटलिपुत्र के संयोजक संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह जयसवार पटना से चलकर अमनौर पहुँचे।जहाँ कुर्मी समाज के लोगो ने भब्य रूप से फूल माला पहनाकर इनका स्वागत किया।बैठक में धानुक कुर्मी के साथ अन्य पिछड़ी अतिपिछड़ी जाति के लोगो को इस टीम में जोड़ने पर बल दिया।

समाज के करी कोकैसे मजबूत बनाये रखे आपसी मतभेद को दूर कर रख आवाज के साथ चलने का निर्णल लिया।टीम पाटलिपुत्र के संयोजक सजंय सिंह ने कहा 1994 में एतिहासिक रैली के प्रभाव से बिहार की सत्ता स्थपित हुई।आज स्थानीय बिधायक द्वारा कुर्मी चेतना रैली निकाली जा रही है।जिस समाज से बिहार में मुख्यमंत्री है।आप कुर्मी रैली निकाल किसके बिरोध करना चाह रहे है।उन्होंने कहा कि यह रैली समाज के के लिए नही है।

बलिक मुख्यमंत्री को कमजोर करने का यह भाजपा द्वारा साजिस रची जा रही है।समाज को इस रैली से कोई लेना देना नही है।उन्होंने कहा कि इस टीम के माध्यम से हमलोग समाज के लोगो को जोड़कर उनके उत्थान में तन मन धन लगाकर मजबूत बनाने पर बल देते है।पूर्व बीडीसी नागेनद्र प्रसाद पूर्व सरपंच अजय पटेल ने कहा टीम पाटलिपुत्र समाज के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते है।

 

वही स्थानीय बिधायक समाज से कटे रहते है।समाज के दुख सुख से कोई वास्ता नही है।सत्ता में रहकर कुर्मी रैली समाज के लिए हितकर नही है।इस मौके पर अवकाश प्राप्त एसएचओ शिव प्रसाद रावत दिनेश प्रसाद गौतम प्रसाद सत्येंद्र प्रसाद वार्ड सदस्य सतीश प्रसाद बिकास कुमार गोलू विशाल कुमार नागेनद्र मण्डल शेखर पटेल विशाल कुमार पटेल दर्जनों लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

जिसने भी दिल्ली को लूटा उसे सब लौटना होगा

ऑटो लूटपाट गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली प्रदेश में बड़ी जीत पर रघुनाथपुर में जश्न 

रघुनाथपुर : दिल्ली प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत पर राकेश कुमार सिंह ने दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दी बधाई

भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर देश को भरोसा- पीएम मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!