पांच दिनों से मजदूर था लापता,खेत से मिला शव

पांच दिनों से मजदूर था लापता,खेत से मिला शव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बाइक से गिरकर युवक की मौत

ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान में पिछले 5 दिनों से लापता एक मजदूर का शव बरामद बरामद किया गया है। मृतक का शव उसके मकान से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित एक खेत से बरामद किया गया है। वहीं मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी 60 वर्षीय ईश्वर साह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब हुई जब महिलाएं खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी, जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ठेला चलाकर भरण-पोषण करता था अधेड़

मृतक के पुत्र रंजय कुमार ने बताया की उनके पिता महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के महादेवा में दुकान पर ठेला चालक का काम करते थे। दुकान का समान ढोने के बाद उन्हें प्रत्येक दिन ढाई सौ रुपए मिलता था, जिससे ही परिवार का भरण-पोषण होता है। 20 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे प्रत्येक दिन की तरह वह काम के लिए महादेवा निकले थे, तब से वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि वह शाम 5:00 बजे घर चले गए है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक के शरीर से दोनों आंख गायब

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अपराधियों ने हत्या कर उसके दोनों आंखों को किसी धारदार वस्तु से निकाल लिया है। मृतक का शरीर पूरी तरह से खराब हो चुका है। हालांकि इस मामले में मृतक के परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है हमारी किसी से दुश्मनी नहीं थी।

क्या कहती है पुलिस

इस पूरे मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र रंजीत साह के द्वारा एक आवेदन दिया गया है जिसमें उन्होंने बताया है कि मेरी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। परिजन के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार किया गया है।

बाइक से गिरकर युवक की मौत

सीवान के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के रसूलपुर पेट्रोल पंप के समीप आज दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार से जा रहे एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया जिसके बाद दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी चैनपुर ओपी थाने की पुलिस को दी।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना में मृतक की पहचान छपरा जिले के मशरख थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी विक्रमा राम के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बता दें कि सड़क पर युवक के गिरने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे उठाकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। बता दे कि सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी जैसे ही चैनपुर ओपी थाने की पुलिस को हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक को अपने कब्जे में ले लिया और उसके पास से बरामद प्रमाण पत्र के अनुसार उनके परिजनों को घटना से संबंधित जानकारी दी गई है। पुलिस मृतक के शव को पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक सिसवन अपने किसी रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था। तभी यह घटना घटित हो गई।

ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जफरा में मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना में घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जफरा गांव निवासी प्रेमनाथ महतो के 55 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी, प्रेमनाथ महतो के 27 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार, 24 वर्षीय बहू पूनम देवी तथा 55 वर्षीय प्रेमनाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल प्रदीप कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दरअसल घटना के संबंध में प्रेमनाथ महतों ने बताया कि ट्रैक्टर लेकर खेत में सरसों रोपनी के लिए जा रहा था। तभी उनके पड़ोसियों ने नहर के पट्टी पर बांस बल्ली लगाकर उनके ट्रैक्टरों को जाने से रोक दिया। जब हमने इसका विरोध किया तो करीब 20 की संख्या में पहुंचे उनके सहयोगियों ने उनके साथ मारपीट करने लगे।

इसके बाद सभी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से भी उनके ऊपर हमला किए। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए मरने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर लौटा दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है जहां इलाज चल रही है। इधर घटना के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की मामला उनके संज्ञान में भी नहीं है पीड़ित के द्वारा शिकायत मिलती है तो करवाई करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!