Headlines

लालू नीतीश की सरकार ने बिहार को मजदूर राज्य बना दिया – जिला अध्यक्ष

लालू नीतीश की सरकार ने बिहार को मजदूर राज्य बना दिया – जिला अध्यक्ष

बच्चों की शिक्षा व रोजगार के लिए वोट करें -डा सिंह
स्कूल बैग चुनाव चिन्ह के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद.

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला मुख्यालय मेँ जनसुराज के जिला कार्यालय मेँ शुक्रवार को प्रेस वार्ता जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता मेँ आयोजित की गयी.

पत्रकारों से बात करते हुए जिला मुख्य प्रवक्ता डा कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि “स्कूल बैग” चुनाव चिन्ह देने के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद , उन्होंने जनता जनार्दन से अपील किया कि अपने बच्चों की शिक्षा व रोजगार के लिए वोट करें.
और कहा कि बिहार से गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी को खत्म करने का एकमात्र रास्ता शिक्षा है। डा सिंह ने बताया कि बिहार से अशिक्षा को खत्म करने का रास्ता स्कूल बैग है।
जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने
बताया कि पिछले 30-35 सालों से लालू-नीतीश के शासन ने बिहार को मजदूर राज्य बना दिया है। जन सुराज की सोच है कि बिहार के बच्चे स्कूल बैग लेकर पढ़ेंगे और रोजगार पाएंगे।

* प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य डा शहनवाज ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आमजन से अपील किया कि नीतीश कुमार

फिर मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं पर इस बार उनको बाय-बाय क़ह देना हैं, उन्होंने कहा कि इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए, न कि लालू, नीतीश या मोदी का राज।

इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें।
अध्यक्ष ने अपील किया कि
बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। महासचिव नूरालम सिद्दीकी ने कहा कि
चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। इस मौके प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक कुमार सिंह, जिला युवा अध्यक्ष मो खालिद आदि उपस्थित थे

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें : चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

मशरक की खबरें : शिक्षक के शोक सभा में विधायक सहित कई गणमान्‍य हुए शामिल 

सीवान की खबरें :  दाहा नदी में डूबने से  महिला की  हो गई मौत  

सीवान में तीन भाइयों पर फायरिंग; एक की मौत:दो घायल

प्रखंड के दर्जनों विद्यालयों का मध्याह्न भोजन योजना प्रभारी मनोज सिंह ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!