एकमा विधायक श्रीकांत यादव के आवास पर मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन
– सामाजिक सद्भावना व सेवा का दिया गया संदेश
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह, एकमा, सारण (बिहार):
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बुधवार को एकमा विधायक श्रीकांत यादव के राजापुर स्थित आवासीय परिसर में धूमधाम से सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें सामाजिक न्याय व वंचितों की आवाज़ बताकर उनके योगदान को याद किया।
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।
शाम के समय दलित बस्तियों में जाकर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को भोजन कराया गया। जिससे सामाजिक सेवा व समानता का संदेश समाज में दिया गया।
राजद नेता सुभाष प्रसाद, यादव अवधेश यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों, शोषितों, पीड़ितों व वंचितों के सच्चे मसीहा हैं। उन्होंने हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ को बुलंद किया और उनके हक-अधिकार की लड़ाई लड़ी।
कार्यक्रम में राजद नेता सुभाष यादव, अवधेश यादव, जितेंद्र यादव, अहमद अली नेताजी, जाकिर अंसारी, अनिल कुमार, जगमोहन प्रसाद, मनोज कुमार प्रसाद, अनिल यादव आदि अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
खाताधारकों के साढ़े 10 लाख रुपए गबन करने वाले सीएसपी संचालक गिरफ्तार
भेल्दी में करंट से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत,मचा कोहराम
कट्टा, कारतूस और कटर लेकर बैठे थे अपराधी…तभी पहुंची पुलिस की टीम, चार गिरफ्तार
लूट व डकैती कांड के दो अपराधी गिरफ्तार
गैस लदे ट्रक ने साइकिल सवार मासूम को कुचला, मौत
सीवान में निगरानी के हाथों क्यों पकड़ा गया घूसखोर राजस्व कर्मी
कानूनगो ने पैमाइश के नाम पर पीड़ित से लिया पंद्रह हजार घूस, गिरफ्तार
गालीबाज जलालपुर थानाध्यक्ष ने सीओ सिटी को सुनाई झूठी दास्तान
गालीबाज थानाध्यक्ष ने पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फसाने की दी धमकी