लालू प्रसाद यादव के बड़े बेट तेज प्रताप यादव महुआ से लड़ेंगे , जेजेडी के 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही अब ये भी साफ हो गया है कि वे खुद वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों के जारी सूची में तेज प्रताप का नाम भी सबसे ऊपर है। तीन महिला उम्मीदवारों को भी टिकट मिला है।जेजेडी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की बात करेंगे तो
विधानसभा सीट प्रत्याशी
महुआ (वैशीली)- तेज प्रताप यादव
मधेपुरा- संजय यादव
नरकटियागंज (मोतिहारी)- तौरिफ रहमान
बरौली (गोपालगंज)- धर्मेंद्र क्रांतिकारी
कुचायकोट (गोपालगंज)- बिहारी भट्ट
महनार (वैशाली)- जय सिंह राठी
बनियापुर (छपरा)- पुष्णा कुमारी
मोहिउद्दीन नगर (समस्तीपुर)- सुरभि यादव
हिसुआ (नवादा)- रवि राज कुमार
पटना साबिह (पटना)- मीनू कुमारी
गोबिंदगंज ( मोतिहारी )- आशुतोष
बेनीपुर (दरभंगा)- अवध किशोर झा
वजीरगंज (गया)- प्रेम कुमार
अन्नी (गया)- अविनाश
जगदीशपुर (भोजपुर )- नीरज राय
विक्रमगंज (पटना)- अजीत कुशवाहा
बख्तियारपुर (पटना )- डॉ. गुलशन यादव
शाहपुर (भोजपुर)- मदन यादव
बेलसन (सीतामढ़ी)- विकास कुमार रवि
दुमाओ (बक्सर)- दिनेश कुमार सूर्या
मनेर (पटना)- शंकर यादव
तेज प्रताप की जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की ये पहली लिस्ट है। पार्टी दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी करेगी। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि तेज प्रताप की जेजेडी बिहार की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
आपको बता दें तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले 5 दलों के साथ गठबंधन किया था। जिसमें विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) हैं।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
सुप्रीम कोर्ट ने करूर भगदड़ मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी है
मशरक की खबरें : सारण जिला पश्चिमी भाजपा अध्यक्ष का निधन
करूर भगदड़ की CBI जांच होगी-सुप्रीम कोर्ट
बिहार चुनाव से पहले फंस गये लालू- तेजस्वी, बढ़ गई परेशानी
डॉ. हरेंद्र सिंह को बिहार राज्य जूनियर रेडक्रॉस के प्रदेश समन्वयक बनाए जाने पर हुए सम्मानित
तितरा बंगरा में सड़क हादसे में मृत दो छात्रों के परिजनाें से मिले समाजसेवी इंजीनियर प्रमोद कुमार

