Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
लोहिया कहते थे, कर्म से कार्य को जोड़ो-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. - श्रीनारद मीडिया

लोहिया कहते थे, कर्म से कार्य को जोड़ो-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

लोहिया कहते थे, कर्म से कार्य को जोड़ो-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। फिर भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्तूप के दर्शन करने गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज समेत कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद भोजपुरी में बोले- रौरा सभी का सपना पूरा हो गया है।

पीएम ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया कहा करते थे- कर्म से कार्य को जोड़ो, लेकिन पिछली सरकार ने लोगों के दर्द की परवाह नहीं की। अपने कर्म को घोटालों से जोड़ा, अपराधों से जोड़ा। UP के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि इन लोगों की पहचान समाजवाद से नहीं परिवारवाद से है।

उन्होंने कहा कि UP में पहले की सरकार में माफिया को खुली छूट, खुली लूट थी। आज यहां माफिया माफी मांगता फिर रहा है। इसका दर्द सबसे ज्यादा माफियावादियों को ही हो रहा है। योगी जी और उनकी टीम उस भू-माफिया को ध्वस्त कर रही है, जो अवैध कब्जा करता था। जब अपराधियों को डर होता है, तो वंचितों का विकास हो रहा है।

पहले की सरकार को आपसे मतलब नहीं था
पीएम ने कहा कि आज बहुत ही ईमानदारी से UP सरकार विकास में लगी है। यहां डबल इंजन सरकार है। 2017 से पहले यानी योगी जी के आने से पहले जो सरकार यहां थी, उसे आपकी दिक्कतों से आपकी परेशानी से कोई सरोकार नहीं था। वह नहीं चाहती थी कि केंद्र का पैसा गरीबों तक पहुंचे। इसलिए UP दूर होती गई।

UP ने देश को सबसे ज्यादा PM दिए
पीएम ने कहा कि आज UP का विकास पूर्वांचल के जिलों तक पहुंच रहा है। UP के बारे में एक बात कहा जाता है कि इसने देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री दिए। ये UP की खूबी है, लेकिन UP की पहचान को सिर्फ इस दायरे में लेकर नहीं देखा जा सकता है। ये ऐसी धरती है, जिसका इतिहास कालातीत है। इस धरती पर भगवान राम, कृष्ण और जैन धर्म के तीर्थांकर ने इसी मिट्‌टी पर जन्म लिया था। तमाम समाज सुधारकों ने इसी मिट्‌टी पर जन्म लिया।

बिहार के सीमावर्ती तक के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा
PM ने कहा- कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से बिहार के सीमावर्ती जिलों तक के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। इसके साथ गरीब मां का बेटा भी डॉक्टर और इंजीनियर बन सकते हैं। अब भाषा के कारण उसके विकास में कोई रुकावट नहीं पैदा होगी। इसके साथ ही इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से भी लोगों को मुश्किल नहीं होगी। आज सैकड़ों करोड़ के प्रोजेक्ट कुशीनगर को सौंपते हुए, बहुत खुशी हो रही है। नए एयरपोर्ट से गांव से लेकर शहर तक पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। कुशीनगर-महाराजगंज रोड के चौड़ीकरण से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

PM मोदी ने बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान किया।
PM मोदी ने बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान किया।

उत्तर प्रदेश में पग-पग पर तीर्थ
उत्तर प्रदेश ऐसा प्रदेश है, जहां पग-पग पर तीर्थ हैं, कण-कण में ऊर्जा है। यहां अयोध्या है, काशी है, गोरखपुर है, चित्रकूट है और तो और तीर्थराज प्रयागराज है। यह सिलसिला यहीं नहीं रुकता है।

सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था। अलग-अलग देशों से जब लोग कुशीनगर आएंगे तो श्रावस्ती और अनेक हिस्सों में जाएंगे। यहां एक-एक धाम की इतनी महिमा है कि बताने से खत्म नहीं होती। यही नहीं यहां की परम्परा महान गौरवशाली है। आगरा में गुरु ताल है, जहां पर गुरु ने औरंगजेब को चुनौती दी थी। UP की महिमा बहुत बड़ी है।

आज गन्ना किसानों को सबसे ज्यादा मूल्य UP सरकार दे रही
PM ने तुलसीदास का दोहा पढ़कर विपक्ष पर तंज कसा। बोले- 80 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में पहुंच गए हैं। UP सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने वाला प्रदेश भी है। गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। आज गन्ना किसानों को सबसे ज्यादा मूल्य UP सरकार दे रही है।

दिवाली में लोकल प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा खरीदना है
PM ने कहा कि दिवाली और छठ पूजा की अग्रिम बधाई देता हूं। एक आग्रह फिर मैं आपसे करूंगा कि लोकल के लिए वोकल होना भूलना नहीं है। दिवाली पर अपने आसपास के लोगों के पसीने से जो चीजें बनीं हैं, उसका इस्तेमाल करेंगे, तो दिवाली और खूबसूरत हो जाएगी, ऊर्जावान हो जाएगी। यानी अपने लोकल प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा खरीदना है।

महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद ‘अभिधम्म दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस एयरपोर्ट के बन जाने से अब दुनिया के हर कोने से कुशीनगर आना आसान होगा। भगवान बुद्ध का बोद्धित्व- सेंस ऑफ अल्टीमेट रिस्पॉन्सिबिलिटी है। यानी जो कुछ हो रहा है, उसमें यदि हम अपना सकारात्मक पक्ष रखेंगे, तो हमारे अंदर जिम्मेदारी का भाव आएगा। PM ने कहा- भगवान बुद्ध हर जगह हैं। भगवान बुद्ध दिशाओं और सीमाओं से परे रहे हैं। भगवान बुद्ध का समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा है। जहां-जहां भगवान बुद्ध के विचार को आत्मसात किया गया है, वहां कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी रास्ते बने हैं।

6 मीटर लंबा चीवर दान किया
मोदी भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्तूप पहुंचे। यहां शयनमुद्रा में पश्चिम दिशा की तरफ सिर कर लेटे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का पूजा की। 6 मीटर लंबा चीवर दान किया। चीवर बौद्ध भिक्षु धारण करते हैं। यहां भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम समय यहीं बिताया था। यहीं अपने भौतिक शरीर का त्याग किया था। PM ने मंदिर परिसर में पीपल का पौध लगाया है। इसके बाद वे श्रीलंका से आए बौद्ध भिक्षुओं से मिलेंगे।

UP के तीसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
PM मोदी ने कहा कि अगले 3,4 सालों में कोशिश है कि 200 से अधिक एयरपोर्ट, हेलीपैड, सी-प्लेन की सर्विस चालू हो सके। कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसान, पशुपालक, दुकानदार, श्रमिक सभी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। व्यापार के साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने जा रहा है, साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलने जा रहा है।’

श्रीलंका की पहली फ्लाइट ने किया लैंड
कुशीनगर एयरपोर्ट पर श्रीलंका की पहली फ्लाइट ने लैंड किया। फ्लाइट से श्रीलंका के खेल मंत्री नमल राजपक्षे के साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 125 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आया है। CM योगी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर नागरिक उड्‌डन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कुशीनगर से दिल्ली की हफ्ते में 4 फ्लाइट की सेवा 26 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके बाद आर्थिक राजधानी मुंबई से भी सीधी उड़ान की व्यवस्था करवाई जाएगी।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कुशीनगर में श्रीलंका के खेल मंत्री और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे की अगवानी की।
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कुशीनगर में श्रीलंका के खेल मंत्री और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे की अगवानी की।
श्रीलंका से आए डेलीगेट्स का CM योगी ने स्वागत किया।
श्रीलंका से आए डेलीगेट्स का CM योगी ने स्वागत किया।
श्रीलंका के कोलंबो से बौद्ध भिक्षु और राजनयिक पहली फ्लाइट से कुशीनगर पहुंचे।
श्रीलंका के कोलंबो से बौद्ध भिक्षु और राजनयिक पहली फ्लाइट से कुशीनगर पहुंचे।
  • खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

error: Content is protected !!