भगवान परशुराम प्रकटोत्सव व अक्षय तृतीया धूमधाम से मनाया गया

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव व अक्षय तृतीया धूमधाम से मनाया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ लक्ष्मण सिंह‚ बाराबंकी (यूपी)

बाबा पंचम दास कुटी दशहरा बाग में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव व अक्षय तृतीया ब्राह्मण कल्याण समिति बाराबंकी के तत्वाधान में ज्ञान प्रकाश मिश्र के संयोजन एवं वंशीधर शुक्ल की अध्यक्षता में ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी महामंत्री देश दीपक मिश्र की उपस्थिति में आयोजन हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक कर पूजन किया।
उपस्थित ब्राह्मणजनों को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश चंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण कल्याण समिति के द्वारा स्वागत माल्यार्पण फूल की एक एक पंखुड़ी का मुझ पर ऋण रहेगा। जैसे फूल पंखुड़ी आपस में जुड़ी रहती है उसी तरह समाज को जोड़कर रखने का आशीर्वाद चाहता हूं, बिखरने ना पाए। सबको उचित सम्मान दूंगा।

 


श्री शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों की त्याग तपस्या किसी से छिपी नहीं है इतिहास गवाह है कि महर्षि दधीचि और चाणक्य जैसे अनेकों उदाहरण भगवान परशुराम ने दुष्ट अधर्मी राजाओं का ही संघार कर फरसा चमकाया है। हम सभी ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है।
राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के उपाध्यक्ष प्रथम देश दीपक तिवारी,शरद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दीपक मिश्रा एवं वरिष्ठ ब्राह्मणजनो को ब्रम्हरत्न सम्मान से सम्मानित किया।
कार्यक्रम शुभारंभ में कलश, गौरी, गणेश नौग्रह पृथ्वी के पूजन भगवान विष्णु सहस्त्र नाम का हवन जनकल्याण के हेतु पंडित मोहित मिश्रा ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामचंद्र मिश्र, नंदकिशोर मिश्र, महेश चंद पांडे, प्रेम नारायण मिश्र, कवि डॉक्टर पवन द्विवेदी, कवि राम किशोर तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, देव प्रकाश मिश्र, पीयूष मिश्रा, राघवेन्द्र तिवारी, ज्ञान प्रकाश पांडे लालता प्रसाद शुक्ला, श्रीमती मिथिलेश तिवारी, कालिंदी द्विवेदी, सुनीत अवस्थी, रोहित त्रिपाठी, जगन्नाथ मिज्ञा, राकेश दीक्षित, आदित्य दीक्षित, पुरुषोत्तम अवस्थी, अतुल दुबे, अमरनाथ शुक्ला, कौशल किशोर त्रिपाठी, सतीश पांडे, राकेश शर्मा, राकेश अवस्थी, देवनारायण शुक्ल, नंद किशोर पांडे, राकेश अवस्थी, विनय कृष्ण शुक्ल, दीपक दीक्षित,साहेब नरायण शर्मा,आदि सैकड़ों उपस्थित ब्राह्मणों ने कार्यक्रम में सहभागिता निर्वहन किया है।

यह भी पढ़े

बाबू वीर कुंवर सिंह भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक शौर्य एवं बीरता के प्रतीक थे 

मशरक तख्त टोला गांव आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख

बीडीओ ने क्षेत्र भ्रमण कर जाति जनगणना का किया निरीक्षण

ताड़ के पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत

बीडीओ ने क्षेत्र भ्रमण कर जाति जनगणना का किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!