Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
लहसुन की मदद से पेट की चर्बी और वजन करें कम - श्रीनारद मीडिया

लहसुन की मदद से पेट की चर्बी और वजन करें कम

लहसुन की मदद से पेट की चर्बी और वजन करें कम

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

पेट की चर्बी को कम करने में लहसुन आपकी मदद कर सकता है। लहसुन खाना हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। यह पेट के रोग को दूर करने, वजन कम करने, मधुमेह नियंत्रित करने, हृदय को स्‍वस्‍थ्‍य रखने और कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं।

लहसुन में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जो हमारी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस आर्टिकल में गार्लिक बेनिफिट्स फॉर वेट लॉस (garlic benefits for weight loss in hindi) की जानकारी गई है। आइये जानते है कि लहसुन पेट की चर्बी और वजन कम करने में किस प्रकार सहायक होता है।

लहसुन क्‍या है 

गार्लिक या लहसुन प्याज कुल की एक प्रजाति है, इसकी तीखी और खास गंध होती है। लहसुन की एक गाँठ है जिसे कई लौंग या फाँक में विभाजित किया जा सकता है। यह एक समूह के रूप में जमीन के नीचे होता है, इसका इस्तेमाल भोजन को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।

लहसुन के औषधीय गुण

गार्लिक कई प्रकार औषधीय गुणों से भरा हुआ है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। लहसुन में विभिन्‍न प्रकार के खनिज पदार्थ और विटामिनों की अच्‍छी मात्रा होती है। इसमें

इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड की अल्‍प मात्रा होती है। लहसुन में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं।

लहसुन खाने के फायदे वजन घटाने में 

गार्लिक (Garlic) के अंदर एक एलियम (Allium) नाम का मुख्य तत्व है, जो वजह कम में बहुत सहायक होता है। लहसुन बढ़ते वज़न को रोकने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। लहसुन का नियमित सेवन करने से एडीपोजेनिक ऊतकों (Adipogenic tissue) की वृद्धि को रोकने में मदद मिलती है साथ ही यह थर्मोजेनेसिस (Thermogenesis) के स्‍तर को बढ़ा सकता है और कोलेस्‍ट्रॉल को कम कर सकता है।

इसके अलावा लहसुन चयापचय में वृद्धि करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर एक अद्भुत डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में भी काम करता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप लहसुन को कई प्रकार से अपने आहार में शामिल कर सकते है।

लहसुन के फायदे पेट की चर्बी कम करने में –

पेट की चर्बी और वजन कम करने के लिए आप निम्न प्रकार गार्लिक का सेवन कर सकते है।

शहद व लहसुन – 

मोटापा कम करने के लिए आप लहसुन का सेवन शहद के साथ कर सकते है। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करना का सबसे अच्छा तरीका है। शहद में अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते है जो हमारे लिए शरीर लिए बहुत ही लाभदायक होते है। शहद में प्राकृतिक शुगर होती है इसलिए यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। शहद का सेवन आपके पाचन तंत्र में सुधार कर सकता है। इसलिए आप वजन कम करने के लिए आप सुबह कच्चे लहसुन को शहद के साथ खाएं। शहद आपको लंबे समय तक भूख का ऐहसास नहीं होने देता।

नींबू के साथ लहसुन –

नींबू पानी का इस्तेमाल भी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किया जाता है। नींबू पानी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। लेमन वाटर में थुलथुले पेट या पेट की चर्बी को कम करने की क्षमता होती है। जब आप इस नींबू पानी के साथ लहसुन का इस्तेमाल करते है तो यह और अधिक लाभदायक हो जाता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक दो कच्चे लहसुन की कलियाँ पीस कर मिला लें। इसका सेवन रोज सुबह करें।

वजन कम करने के लिए लहसुन का सेवन कब करे – 

पेट की चर्बी कम करने के लिए लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट करना अधिक लाभदायक होता है। आप मोटापा कम करने के लिए कच्चे लहसुन का पानी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते है। पके लहसुन की तुलना में कच्चा लहसुन अधिक फायदेमंद होता है। यह वजह कम करने का सरल घरेलू उपाय है।

लहसुन के साइड इफेक्ट्स –  

लाभों के अतिरिक्त अधिक लहसुन खाने से यह नुकसानदायक भी हो सकता है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी, गैस, उल्टी या पेट फूलने जैसी परेशानी भी हो सकती है। लहसुन खाने से आपके मुंह से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़े

Raghunathpur: निगरानी जांच हेतु नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों के जमा फोल्डर की पावती सूची की मांग

सीवान के सपूत व हिन्दी – भोजपुरी के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉक्टर रामाशंकर श्रीवास्तव के निधन पर शोक की लहर

शादी में डांस के दौरान बवाल, दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत

आधार कार्ड में जन्म तिथि, पता, नाम में सुधार करवाना अब बेहद आसान

 परिवहन विभाग के घूसखोर अधिकारी अर्जुन प्रसाद की 4 करोड़ 74 लाख की संपत्ति होगी जब्त 

पटना चिकित्स्क पद के लिए कॉउंसलिंग करने जा रहे डॉक्टर का कार सड़क किनारे पानी में पलटा, एक की मौत, दूसरा घायल 

Leave a Reply

error: Content is protected !!