पटना में SIT की बड़ी कार्रवाई: हथियारबंद 8 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पटना में SIT की बड़ी कार्रवाई: हथियारबंद 8 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

अवैध हथियार तस्करों और नशे के सौदागरों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से वाले अपराधियों को धड़ दबोचा है। आपराधियों के पूरे प्लान को नाकाम कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने सगुना मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियारबंद अपराधी खगौल स्टेशन की ओर से पटना की तरफ किसी बड़ी वारदात के इरादे से आ रहे हैं। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार आठ लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिन्हें बल प्रयोग कर पकड़ा गया।

 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। 04 देशी कट्टा, 02 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 08 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी और 05 स्मार्टफोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 1. चंदन कुमार (21 वर्ष), पिता- राम कुमार सिंह, निवासी महदीनगर, समस्तीपुर, वर्तमान पता- मीठापुर, पटना, 2. टुनटुन यादव (35 वर्ष), पिता- शिवनंदन राय, निवासी इन्द्रानगर, थाना कंकड़बाग, पटना,

 

3. सुमित कुमार उर्फ कल्लु उर्फ RDS (27 वर्ष), पिता- राकेश कुमार, निवासी न्यू विगरापुर, थाना जक्कनपुर, पटना, 4. कुमार अमरजीत यादव उर्फ छोटु (22 वर्ष), पिता- सत्येन्द्र प्रसाद यादव, निवासी अवस्थी चौक, थाना गौरीचक, पटना, 5. राहुल कुमार (23 वर्ष), पिता- दीनानाथ राय, निवासी रामविलास चौक, थाना कंकड़बाग, पटना, 6. मनीष कुमार (29 वर्ष), पिता- रामनिरेखन राय, निवासी नया टोला सगुना, थाना दानापुर, पटना, 7. योगी कुमार (29 वर्ष), पिता- महेन्द्र प्रसाद, निवासी मुगिया चक, थाना हिलसा, नालंदा और 8. राधेश्याम प्रसाद (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े

राहुल गांधी को लेकर सीआरपीएफ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल पालन न करने का आरोप लगाया है

4 बार यूजीसी-नेट, 8 राज्यों की सेट परीक्षा पास करने वाले छपरा के राजेश ने अब नॉर्थ-ईस्ट सेट में रचा इतिहास

एक युवक ने गमछा  फांसी लगाकर किया आत्म हत्या

सड़क पर गिराने को लेकर हुई मारपीट में एक व्‍यक्ति की मौत

युवाओं ने अमनौर में प्रशांत किशोर का किया भव्‍य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!