man masturbates in delhi metro oral sex now girl dance in sexy skirt video viral

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक परिवहन का साधन मेट्रो काफी चर्चा में है। मेट्रो के अंदर यात्रियों के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को यह सिलसिला उस वक्त शुरू हुआ जब एक यात्री का शर्मनाक वीडियो सामने आया। दावा किया गया कि यह यात्री दिल्ली मेट्रो में बैठ कर हस्तमैथुन (Masturbation) कर रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा मच गया था। अब यह बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की छोटे स्कर्ट में मेट्रो के अंदर डांस करती नजर आ रहा है। 

वीडियो में नजर आ रहा है कि मेट्रो के अंदर कई सारे यात्री हैं। इस दौरान एक लड़की मेट्रो में डांस करने लगती है। लड़की के डांस करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि छोटी स्कर्ट में यह लड़की कुछ देर तक मेट्रो में डांस करती है। ऐसा लग रहा है कि शायद यह लड़की अपनी ही मोबाइल से अपनी डांस का यह वीडियो शूट कर रही थी। देखें वीडियो – :


 

 दावा किया जा रहा है कि यह लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर सबसे सामने जमकर थिरक रही है। @itz__officialroy नाम से बनाए गए एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर यह वीडियो शेयर किया गया है। यह लड़की लोकप्रिय पंजाबी गाने शेप बाय काका पर कमर मटकाती नजर आ रही है। मेट्रो के अंदर लड़की को कई लोग उस वक्त देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो यात्रियों को मेट्रो के अंदर इस तरह के रिल्स या वीडियो नहीं बनाने को लेकर अक्सर चेतावनी देता रहा है। बावजूद इसके कई लोग मेट्रो के अंदर वीडियो बनाने से बाज नहीं आता हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

इससे पहले गुरुवार को एक यात्री मेट्रो ट्रेन के अदर अपनी सीट पर मास्टरबेट करता नजर आया था। इस यात्री के बगल में एक महिला यात्री और कुछ अन्य लोग भी बैठे थे। दिल्ली मेट्रो में युवक की इस घिनौनी हरकत को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया था औऱ बाद में यह वीडियो काफी वायरल हो गया था। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली मेट्रो और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 

इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी हाल ही में सामने आया है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि एक कपल मेट्रो के अंदर मौजूद है और मेट्रो में लड़क ओरल सेक्स (Oral Sex) कर रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने इसपर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!