Headlines

मांझी की खबरें :  दाउदपुर रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया  निरीक्षण

मांझी की खबरें :  दाउदपुर रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया  निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने दाउदपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन की परिचालनिक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की जांच की। स्टेशन पर साफ-सफाई और संरक्षा उपकरणों के रख-रखाव को बेहतर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने केन्द्रीकृत स्टेशन पैनल एवं स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा परिचालन में संरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया।

निरीक्षण के अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) श्री नगेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 श्री विनीत कुमार, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर-1 श्री शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री बलेंद्र पाल, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, सामान्य श्री सौरभ राठौर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

जहरीला रसल वाइपर  सांप पकड़ा गया

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी में वन विभाग की नर्सरी के पास जहरीला रसल वाइपर सांप पकड़ा गया। अचानक सड़क किनारे पड़े सांप को देख राहगीर और आसपास के लोग घबड़ा गए। लोगों की आहट पाकर सांप झाड़ियों की ओर सरकने लगा और छिपने का प्रयास करने लगा। इस बीच स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी धनंजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और सावधानी पूर्वक सांप को रेस्क्यू किया। सांप की पहचान रसल वाइपर के रूप में हुई है, जो बेहद जहरीला होता है। वनकर्मी ने बताया कि सांप को सुरक्षित पकड़ कर ले जाया गया है।

 

 

 

श्री हनुमत महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड के गोबरहीं गांव में 7 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ चल रहा है। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन, हवन और आरती हो रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। प्रसिद्ध कथा वाचिका अनुराधा तिवारी और साध्वी पंछी देवी का प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

 

साध्वी पंछी देवी ने अपने प्रवचन में कहा कि सनातन धर्म एक शाश्वत, अनादि एवं अत्यंत प्राचीन संस्कृति है, जो पशु-पक्षी, नदी, वृक्ष, कंकर-शंकर तथा हर नारी में परमात्मा का दर्शन करती है। आयोजन समिति की ओर से विजय कुमार सिंह व अजय कुमार सिंह ने बताया कि महायज्ञ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है।

 

यह भी पढ़े

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाईल बरामद कर वास्‍तविक धारक को दिया गया

इमरान हुसैन बने छात्र जदयू के सारण जिला उपाध्यक्ष

अध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त का दिया गया संदेश: बीके आराधना बहन

स्व. विनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का  हुआ शुभारम्भ

अपराधियों ने CSP  लुट कांड को केस  उठाने  के लिए पीडित के कनपटी पर पिस्‍टल  सटा धमकाया

दामाद संग फरार होने वाली चर्चित सास अब बहनोई संग हुई फरार   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!