मन की बात@ मां के नाम पर पेड़ लगाएं- PM मोदी

मन की बात@ मां के नाम पर पेड़ लगाएं- PM मोदी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 4 महीने बाद रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर बात की।

मन की बात के 111वें एपिसोड में PM ने की बात

1. लोकसभा चुनाव पर : देशवासियों और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जनता ने संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं।

2. हूल दिवस पर : आदिवासियों के ‘हूल दिवस’ पर कहा कि यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के साहस से जुड़ा है इन्होंने विदेशी शासकों का विरोध किया था। साथ ही झारखंड के संथाल परगना से हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठाए थे।

3. पेरिस ओलिंपिक पर : 26 जुलाई से शुरू हो पेरिस ओलिंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने #Cheer4Bharat के जरिए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। पीएम ने कहा कि हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक के बाद से ही तैयारियों में जुटे थे, इसलिए इस बार कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी।

4. पर्यावरण दिवस पर : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए अभियान एक पेड़ मां के नाम का जिक्र किया। उन्होंने बताया, ‘मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है।’ पिछले दस साल में बढ़े फॉरेस्ट कवर और अमृत महोत्सव के दौरान बनाए गए 60 हजार से ज्यादा सरोवरों की चर्चा की। उन्होंने मां के नाम पर पेड़ लगाने की अपील की।

5. कुवैत रेडियो के हिन्दी शो पर: कुवैत सरकार ने नेशनल रेडियो पर हिंदी में एक कार्यक्रम शुरू किया है। कुवैत रेडियो पर हर रविवार आधे घंटे टेलिकास्ट होता है। पीएम ने बताया कि इस प्रोग्राम में भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। इसमें भारतीय फिल्मों, कला जगत से जुड़ी चर्चाओं के बारे में बताया जाता है।

6. योग दिवस पर: 21 जून को दुनिया भर में मनाए गए 10वें योग दिवस पर पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि हर साल योग दिवस में नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

7. रेडियो के संस्कृत बुलेटिन की सिल्वर जुबली पर: 30 जून को आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन टेलिकास्ट के 50 साल पूरे हुए। पीएम मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा संस्कृत की भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में बड़ी भूमिका रही है। समय की मांग है कि हम संस्कृत को सम्मान भी दें, और उसे अपने जीवन से भी जोड़ें।

8. अरकू कॉफी पर: भारत के कई प्रोडक्ट्स की दुनिया-भर में बहुत डिमांड है। ऐसा ही प्रोडक्ट है अरकू कॉफी। यह आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में पैदा होती है। ये अपने रिच फ्लेवर-अरोमा के लिए जानी जाती है। अरकू कॉफी की खेती से करीब डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं।

9. पुलवामा की स्नो पीस पर : पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से स्नो पीस की पहली खेप लंदन भेजी गई। कश्मीर में उगने वाली एग्जॉटिक वेजिटेबल्स को दुनिया के नक्शे पर लाने चकूरा गांव के अब्दुल राशीद मीर ने स्नो पीस उगाने का काम शुरू किया। यह कश्मीर से लंदन तक पहुंचने लगी है।

10. जगनन्नाथ रथयात्रा पर : 7 जुलाई को होने वाली जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा, जम्मू कश्मीर की अमरनाथ यात्रा और पंढरपुर वारी की यात्राओं में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है मन की बात का ब्रॉडकॉस्ट
मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

110वें एपिसोड में PM ने नारी-शक्ति के योगदान पर बात की थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया था। पीएम ने कहा था कि महाकवि भारतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!