मनोज भावुक ने 50 भोजपुरी पुस्तकें डोनेट करने का किया वादा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के महराजगंज प्रखंड के बांगरा गाँव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय को 50 पुस्तकें डोनेट करने का वादा किया साहित्यकार मनोज भावुक ने।
पूरी दुनिया में भोजपुरी भाषा व साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए विख्यात कवि, संपादक, फ़िल्म गीतकार व पत्रकार मनोज भावुक ने आज सुबह सिवान आगमन पर इस पुस्तकालय को विजिट किया। इस पुस्तकालय की स्थापना जनवरी 2024 में बिहार के तत्कालीन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया है।
मनोज भावुक मॉरिशस, युगांडा, नीदरलैंड, लंदन, नेपाल व दुबई में अनेक संस्थाओं से संपर्क कर उनके पुस्तकालयों में भोजपुरी की पुस्तकें भेज रहे हैं ताकि वहां के भोजपुरी भाषी व प्रेमी इन पुस्तकों का लाभ लें। संभव हो तो पसंद की रचनाओं का वहां की भाषा में अनुवाद हो। भोजपुरी भाषा के उत्थान व प्रचार-प्रसार का यह भावुक की ओर से अनूठा प्रयोग है।
विदित है कि मनोज 2007 में लंदन में अपनी इंजीनियरिंग की जमी-जमाई नौकरी छोड़कर भोजपुरी भाषा की सेवा कर रहे हैं। इसके लिए इन्हें भारतीय भाषा सम्मान समेत, फिल्मफेयर व फेमिना जैसी संस्थाओं ने सम्मानित किया है। मनोज भावुक भोजपुरी साहित्य और सिनेमा के बीच की मजबूत कड़ी है। हाल ही में एक फ़िल्म आयी है- आपन कहाये वाला के बा। इसके सारे गीत मनोज भावुक ने लिखे है जो तीन पीढियां एक साथ सुन सकती हैं।
पुस्तकालय को गाँव के युवाओं के मानसिक विकास के लिए जरूरी बताते हुए मनोज ने अपनी हालिया प्रकाशित पुस्तक ‘ भोजपुरी सिनेमा के संसार ‘ पुस्तकालय को भेंट की और अपनी दो और लोकप्रिय किताब ‘ तस्वीर जिंदगी के ‘ और ‘ चलनी में पानी ‘ समेत 50 पुस्तकें देने का वादा किया।
इस अवसर पर पत्रकार भास्कर कुमार एवं कुमार राज कपूर ने पुस्तकालय का स्मृति चिन्ह व शॉल देकर भावुक को सम्मानित किया।
पुस्तकालय की पुस्तकों के डिजिटलाइजेशन पर मनोज ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी डिजिटल पत्रिका भोजपुरी जंक्शन से इसे जोड़ने को कहा। मनोज भावुक भोजपुरी जंक्शन का 60 से अधिक विशेषांक निकाल चुके हैं।
मनोज ने कहा कि भोजपुरी क्षेत्र में ही भोजपुरी के प्रति चेतना सुसुप्त है। इसे जगाने में पुस्तकालयों की अहम भूमिका है।
यह भी पढ़े
मरीजों को मिलेगी डिजिटल सुविधा! एबीडीएम से जुड़ेंगे अस्पताल, लैब और क्लिनिक
स्कूल वैन और एस्कॉर्पियो की टक्कर में कई बच्चें घायल
सिसवन की खबरें : फरार चल रहे मोटरसाइकिल चोरी
बहन की शादी में आई देवरिया की नवविवाहिता का हत्यारा गिरफ्तार
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पीटकर दोनों अपराधियों को मार डाला

