रघुनाथपुर के प्रखण्ड प्रमुख बने मनोज सिंह‚ पिंटू सिंह को मिली करारी हार

रघुनाथपुर के प्रखण्ड प्रमुख बने मनोज सिंह‚ पिंटू सिंह को मिली करारी हार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

अंकुल यादव की पत्नी बेबी देवी को हराकर उपप्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाए रखा रोहित यादव ने

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हो रहे पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण व प्रमुख एवं उपप्रमुख के चुनाव में रघुनाथपुर प्रखण्ड के प्रखण्ड प्रमुख पद से मनोज सिंह विजयी हुए हैं जबकि प्रबल प्रतिद्वंद्वी पिंटू सिंह उर्फ मंजेश सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

प्रखण्ड के दिघवलिया पंचायत से बीडीसी सदस्य मनोज सिंह को 22 सदस्यों में से 13 सदस्यों ने समर्थन किया जबकि कडसर पंचायत से चुनकर आए पिंटू सिंह पर महज 9 सदस्यों ने ही भरोसा जताया।इसतरह चार वोटो के भारी अंतर से मनोज सिंह ने जीत दर्ज की।


वही उपप्रमुख के चुनाव में कडसर पंचायत के हरनाथपुर गांव निवासी अंकुल यादव की पत्नी बेबी देवी को 10 मतों के बदले 12 बीडीसी सदस्यों का समर्थन हासिल कर उपप्रमुख की कुर्सी पर जमे कब्जे को बचाए रखने में खुंझवा पंचायत समिति सदस्य रोहित यादव सफल रहे।
बताते चले कि हारने वाले प्रमुख व उपप्रमुख दोनो कडसर पंचायत के बीडीसी सदस्य है।

यह भी पढ़े

पांच सालों से लिव इन रिलेशन में रहने वाले जोड़ो को थानापरिसर में थानाध्यक्ष ने करायी शादी

Raghunathpur: नवादा की बेटी ने बिहार की तरफ से खेलते हुए ग्रेपलिंग में जीता गोल्ड व कांस्य

2021 में बिहार की प्रमुख राजनीतिक घटनाएं.

नसीमा खातुन गोरेयाकोठी की प्रखंड प्रमुख‚ चतुगुर्ण प्रसाद उप प्रमुख बने

क्या कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट को समाप्त किया जा सकता है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!